Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाबलीपुरम मे आज मोदी-चिनफ‍िंग की होगी मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफ‍िंग अपने दो दिवसीय भारत दौरे के तहत आज चेन्नई के प्राचीन शहर मामल्लापुरम पहुंचेंगे जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता होगी। चीनी राष्‍ट्रपति की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत ऐसे वक्‍त होने जा रही है जब कश्मीर के मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच हालिया बयानों के कारण असहज स्थिति पैदा हो गई है। समुद्र किनारे बसे इस प्राचीन शहर में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भव्य स्वागत की तैयारियां मुकम्‍मल हो चुकी हैं।

  • महाबलीपुरम  में स्‍वागत गेट जिसे पंच रथ उसे 18 प्रकार के फलों एवं सब्जियों से सजाया गया है।
  • चीनी राष्‍ट्रपति के लिए महाबलीपुरम की सड़कों को चमकाया जा रहा है।
  • चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग का स्वागत करने के लिए ‘चेंदा मेलम’ (केरल का पारंपरिक आर्केस्ट्रा) के कलाकार चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर पहुंच गए हैं।
  • ममल्लापुरम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, चप्‍पे चप्‍पे पर नजर रखने के लिए 10 हजार जवानों की तैनाती की गई। चीनी राष्ट्रपति चिनफ‍िंग के स्वागत के लिए पूरे शहर को सजा दिया गया है।
  • पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफ‍िंग के बीच बैठक को देखते हुए समुद्री सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। भारतीय नौसेना और इंडियन कोस्‍ट गार्ड ने किसी भी समुद्री खतरे से सुरक्षा प्रदान करने के लिए ममल्लापुरम में तट से कुछ दूरी पर युद्धपोत तैनात किए हैं।

यह है कार्यक्रमों का शेड्यूल

  • चीनी राष्‍ट्रपति दोपहर 2.00 बजे चेन्नई एयर पोर्ट पर पहुंचेंगे और होटल जाएंगे।
  • शाम 5.00 बजे प्रधानमंत्री मोदी उनको तीन ऐतिहासिक स्थलों पर लेकर जाएंगे।
  • पीएम मोदी और चिनफ‍िंग शोर टेंपल जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखेंगे।
  • शोर टेंपल लॉन में बैठकर ही पीएम मोदी और शी चिनफ‍िंग बातचीत करेंगे।
  • पीएम मोदी शोर टेंपल परिसर में ही चीनी राष्ट्रपति के लिए डिनर आयोजित करेंगे।
  • शनिवार सुबह दोनों नेता फिशरमैंस कोव रिजॉर्ट में अकेले बातचीत करेंगे।
  • इसके बाद भारत और चीन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी।
  • द्वि‍पक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति के लिए लंच आयोजित करेंगे।
  • शनिवार को दोपहर 12.45 बजे चिनफिंग चेन्नई एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

इस मसलों पर हो सकती है बात

सूत्रों की मानें तो इसमें व्यापार, रक्षा और सुरक्षा जैसे अहम मसलों पर व्यापक बातचीत होगी। दोनों नेता अगले 48 घंटों में तीन दौर की बातचीत करेंगे। वैसे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर कश्मीर मसले का साया पड़ चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुलाकातों में कश्‍मीर मसले को लेकर उपजे दोनों देशों के हालिया तनाव पर भी बातचीत हो सकती है। हालांकि चीनी राजदूत सुन वीदोंग ने स्‍पष्‍ट किया है कि दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय हालात के साथ साथ चीन और भारत के बीच संबंधों से संबंधित समग्र, दीर्घकालिक एवं रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बातचीत से पहले दबाव बनाने की कोशिश

पीएम मोदी और शी चिनफिंग के बीच यह दूसरी अनौपचारिक बातचीत होने जा रही है। इससे पहले अप्रैल, 2018 में वुहान (चीन) में दोनों नेताओं के बीच पहली अनौपचारिक बातचीत हुई थी। विश्‍लेषकों का कहना है कि मुलाकात से ठीक पहले दोनों देशों की ओर से जिस तरह के बयान सामने आए हैं, उससे साफ है कि दोनों ही एक दूसरे पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश में हैं। वैसे चीन के राजदूत ने कहा है कि दोनों नेताओं की इस मुलाकात से वृहद सहयोग के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा मिलेगी। यही नहीं यह बैठक शांति और स्थिरता लाने के लिए सकारात्‍मक माहौल भी पैदा करेगी।

 अहम मानी जा रही यह मुलाकात 

विश्‍लेषकों की मानें तो चीन की अर्थव्‍यवस्‍था भी सुस्‍ती के प्रभाव में है। चीन के सामने दूसरी मुश्किल अमेरिका से जारी ट्रेड वॉर को लेकर है। यही वजह है कि वह उम्‍मीद भरी नजरों से भारत की ओर देख रहा है। असल में चीन हर साल 76 अरब डॉलर का निर्यात करता है। अमेरिका के दरवाजे बंद करने के चलते उसका व्‍यापार प्रभावित हुआ है। मौजूदा वक्‍त में उसका व्‍यापार घाटा 63 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इस‍ीलिए चीन ने अपने सामानों के निर्यात के लिए भारत का रुख किया है। वह अपना व्यापार घाटा कम करके मौके को भुनाना चाहता है। उसने भारत के लिए अपना बाजार खोला है और नियमों को भी उदार बनाया है। शायद ऐसी ही उम्‍मीद वह भारत से भी कर रहा है।

भव्‍य स्‍वागत की तैयारियां

मामल्लापुरम में  चीनी राष्ट्रपति शी चिनफ‍िंग के स्वागत के लिए व्‍यापक तैयारियां की गई हैं। चीन के राष्‍ट्रपति जब चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे तो वहां उनके के स्‍वागत में चेंडा मेलम (केरल का पारंपरिक आर्केस्ट्रा) कलाकार अपनी प्रस्‍तुति देंगे। चेन्‍नई एयरपोर्ट के गेट को जो भव्‍यता दी गई है, वह देखते ही बनती है। पीएम मोदी चीनी राष्‍ट्रपति को अर्जुन की तपस्या, पांच रथ, समुद्र किनारे स्थित मंदिर ले जाएंगे जहां भव्‍य साजसज्‍जा की गई है। यही नहीं मोदी शी चिनफिंग को तकरीबन 1300 वर्ष पूर्व पहाड़ों को काट कर बनाये गये गुफाओं और भित्त चित्रों के दर्शन कराएंगे। देर शाम एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन है जिसमें भारत और चीन के रिश्तों की प्रस्‍तुती होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!