Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
उत्तराखण्ड

रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण

लीन सिक्स सिगमा व्हाइट बेल्ट कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को वितरित किए प्रमाण-पत्र

कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय “AI-Enabled Future-Ready Employability, Career & Research Development, and Institutional Process Excellence through Lean Six Sigma” कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को समस्याओं की पहचान कर उन्हें प्रभावी समाधान में बदलने और संस्थागत प्रक्रियाओं को अधिक बेहतर एवं परिणाममुखी बनाने की जानकारी दी गई। इंटरनेशनल प्रोसेस एक्सीलेंस काउंसिल के रिसोर्स पर्सन दीपक द्विवेदी ने प्रतिभागियों को Lean Six Sigma, गुणवत्ता प्रबंधन, प्रक्रिया सुधार और कार्यक्षमता बढ़ाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया।

समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को Lean Six Sigma White Belt के प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से गुणवत्ता प्रबंधन, समस्या समाधान, प्रक्रिया सुधार और आधुनिक तकनीक से जुड़े व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि कोटद्वार के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में एक्सीलेंस प्रोसेसिंग सेल स्थापित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और प्रक्रिया उत्कृष्टता के क्षेत्र में सीखने तथा अपने कौशल को निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान दौर में रोजगार और शोध के क्षेत्र में सफलता के लिए पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक कौशल भी जरूरी हैं। Lean Six Sigma जैसी प्रशिक्षण पद्धतियां विद्यार्थियों को कार्यप्रणाली समझने, कमियों की पहचान करने और बेहतर परिणाम हासिल करने में उपयोगी साबित हो सकती हैं।

महाविद्यालय के लिए कार्यशाला को एक विशेष उपलब्धि के रूप में भी देखा जा रहा है। कॉलेज के अनुसार, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार भारत का पहला ऐसा महाविद्यालय बना है, जहां बायोटेक्नोलॉजी, वनस्पति विज्ञान और बीजेएमसी विभागों के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने Lean Six Sigma White Belt प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है।

कार्यशाला का आयोजन एवं संचालन महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. आर.के. द्विवेदी ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी, प्रो. (डॉ.) ज्योति खरे, प्रो. (डॉ.) इंदु तिवारी, डॉ. मोहन कुकरेती, डॉ. संजय मदान, डॉ. सुमन सिंह समेत प्राध्यापक, विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

error: Content is protected !!