Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विकास की रफ्तार को गति प्रदान करने हेतु क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, हल्द्वानी (सूचना)। क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने अपने हल्द्वानी आवास पर बैठक लेते हुए विकास की रफ्तार को गति प्रदान करने हेतु लोकनिर्माण, पीएमजीएसवाई,जल निगम, जल संस्थान विकास खंड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।

विधायक संजीव आर्य ने कहा कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ेने वाले सभी मोटर मार्गों को गढ्ढा मुक्त करने के साथ ही नये स्वीकृति मोटर मार्ग में डामरीकरण कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षेत्र में स्वीकृति नये मोटर मार्ग की निविदा तुरंत आमंत्रित करते हुए कार्यों को तीन माह के भीतर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। बेतालघाट, भीमताल, रामगढ, कोटाबाग से आये सहायक खण्ड विकास अधिकारियों से विकास खण्ड में चल रहे विधायक निधि के कार्यों को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए विधायक संजीव आर्य ने गेहूँ की बुआई से पूर्व हर हाल में नहरों में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी. गोरखा ने कोटाबाग ब्लॉक के अमगड़ी गाँव के 17 व्यक्तियों के घर भूस्खलन होने के कारण स्कूल में विस्थापित किये परिवारों को सरकार द्वारा पट्टा आवंटित करने और भवन निर्माण हेतु धन राशि स्वीकृत करने हेतु उप जिलाधिकारी नैनीताल व रामनगर से फोन के माध्यम समस्याओं को हल करने को कहा साथ ही दैवीय आपदा में विस्थापित परिवार जनों को आपदा राहत मुआवजा देने के लिए जोर दिया। आपदा पीड़ित परिवार जनों ने अपनी समस्या माननीय उपाध्यक्ष के समुख रखा जिसमें खाने-पीने रहने और रोजगार के होने वाली समस्याओं से अवगत किया।

उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रतीक जैन द्वारा क्षति के आकलन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को बुधवार को रियाड गाँव भेजने को कहा गया है। पीड़ित परिवारों ने उपजाऊ भूमि के साथ-साथ फसल सभी नष्ट होने के कारण अकाल जैसे स्थिति बनने की जानकारी भी दी। बैठक में सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!