Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइम

नाबालिगों ने 17 साल की किशोरी के साथ किया गैंगरेप, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा बाल सुधार घर 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 जनवरी 2024, जालंधर। दो नाबालिगों ने 17 साल की किशोरी से गैंगरेप किया और उसका वीडियो वायरल कर दिया। दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया जबकि उनका तीसरा साथी वीडियो बनाता रहा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार घर भेज दिया है। वीडियो वायरल होने से पता चला कि वहां तीसरा आरोपी भी था, जिसने यह वीडियो बनाई। उसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। 35 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने अब तीसरे आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में घर की दूसरी मंजिल पर दो नाबालिग दिख रहे हैं। इनमें एक युवक ने किशोरी के दोनों हाथ पकड़े हैं जबकि दूसरा उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद वह नाबालिग से गलत तरीके से छूता है। नाबालिग उसे दूर करने की कोशिश करती है, छोड़ने की गुहार भी लगाती रही लेकिन आरोपी हंसते हुए उसके साथ गलत हरकत करते रहे। खुद को बचाने के लिए जब नाबालिग जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो एक नाबालिग आरोपी ने दूसरे को कहा कि तेज आवाज में गाना लगा दो, जिससे आवाज बाहर न जाए।

जब नाबालिग की चिल्लाने की आवाज बंद नहीं हुई तो आरोपी ने उसके मुंह को हाथ से दबाकर बंद कर दिया। दोनों आरोपी गैंगरेप के वक्त गाली-गलौज करते भी सुनाई दे रहे हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि आरोपियों ने उक्त वारदात को थाना-1 के एरिया में पड़ते राम जानकी नगर में अंजाम दिया था। पिता ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी घर से बुआ के घर पर खाना देने के लिए गई थी। जब वह खाना देकर लौट रही थी तो रास्ते में दोनों नाबालिगों ने उससे छेड़छाड़ की। बेटी ने विरोध किया तो वह उसे घसीटकर एक घर की दूसरी मंजिल पर ले गए। जहां दोनों ने युवकों ने बारी-बारी बेटी से रेप किया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

वीडियो का पता चलने पर पुलिस ने गैंगरेप में पकड़े दोनों आरोपियों से पूछताछ की। जिसमें वह मुकर गए कि यह वीडियो उनके किसी साथी ने नहीं बनाया है। उन्हें नहीं पता कि कि यह वीडियो किसने बनाया। उन्हें तो यह भी अब पता चला कि उनका वीडियो भी बनाया गया है। थाना एक के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत के तुरंत बाद दोनों नाबालिगों के खिलाफ धारा 376-D, पॉक्सो एक्ट और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के कुछ देर बाद ही दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। जांच में सामने आया है कि उक्त वीडियो वहां किसी तीसरे व्यक्ति ने छिपकर बनाया है। जिसने नाबालिग को बचाने के बजाय वीडियो बनाकर वायरल कर दी। जिसके बारे में ना तो पीड़िता को पता है और ना ही इस बारे में आरोपियों को कुछ पता है। इसलिए पुलिस इसे लेकर टेक्निकल एंगल पर जांच कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!