Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान में केन्द्र सरकार में राज्य मंत्रियों ने भी मतदान किया

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 फरवरी 2022, लखनऊ। देश की सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान में पहले चरण की वोटिंग कोहरे तथा ठंड के बाद भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2002 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता आज अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान में केन्द्र सरकार में राज्य मंत्रियों ने भी मतदान किया। आगरा में केन्द्र सरकार में कानून राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने वोट डाला। इस बार विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के प्रत्याशी प्रो बघेल ने मतदान के बाद कहा कि मैं तो सौ किलोमीटर दूर से यहां वोट डालने आया हूं। यह लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत त्योहार है। लोग घर से निकलें, वोट डाले। घर में बैठकर सरकारों की आलोचना ना करें।

मुजफ्फनगर के शाहपुर के गांव कुटबी में केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने वोट डाला। चरथावल विधान सभा क्षेत्र व थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबी में मतदान करने दूल्हे अंकुर बालियान के साथ पँहुचे केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान दूल्हे ने कहा पहले मतदान बाद में बारात व दुल्हन के साथ भी मतदान करके बंधन में बंधेंगे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्ष में जितना विकास देश तथा प्रदेश में हुआ उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ है। योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी पर आई। रोजगार के साधन बढ़े हैं तो पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। लोगों से अपील है कि शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द से मतदान करें।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर निर्वाचन आयोग के साथ मतदाता भी गंभीर है। भयंकर ठंड तथा कोहरे के बाद भी मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

बुलंदशहर में बलराम की गुरुवार को बरात जानी है, लेकिन बलराम ने बरात में जाने से पहले सीधा मतदान केन्द्र का रूख किया और वोट डाला। बागपत में पहले दो घंटे में सर्वाधिक वोट पड़े हैं। यहां पर मतदाताओं में खासा जोश है। इसी जोश का उदाहरण हैं 90 वर्षीया वृद्धा बाला। जिनको उनका पोता विक्रांत मतदान के लिए गोद में उठाकर मतदान केन्द्र तक लाया। जहां पर बाला ने वोट डाला।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों में पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे तक कुल 7.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। घने कोहरे तथा ठंड के बीच सात बजे से मतदान शुरु होने से पहले ही लोग मतदान केन्द्र के बाहर एकत्र थे। दो घंटे में बागपत में सर्वाधिक 8.93 और गाजियाबाद में सबसे कम 7.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार दो घंटे (7 से 9 बजे) के बाद दो घंटे के बाद आगरा में 7.53 अलीगढ़ में 8.26, बागपत में 8.93, गौतमबुधनगर में 8.33, गाजियाबाद में 7.37, हापुड़ में 8.20, मथुरा में 8.30, मेरठ में 8.44, मुजफफरनगर में 7.50 तथा शामली में 7.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

शामली में समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी पर दलित समाज पर दबाव बना कर वोट डलवाने के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शामली के थानाभवन विधानसभा सीट के गढ़ी पुख़्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है।

यहां पर आरोप है कि रालोद नेता और जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार दलित समाज के लोगों को धमकाकर गठबंधन के पक्ष में वोट करने का दबाव बना रहे थे। समाज के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गढ़ी पुख्ता पुलिस ने इस मामले में उमेश कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सुबह मतदान शुरू होते ही अधिकांश मतदान केन्द्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सभी बूथ पर मतदान का काम चल रहा है।

कुछ बूथों से ईवीएम में खराबी का मामला सामने आने के बाद ईवीएम में मिली खराबी को दूर किया गया। कुछ ईवीएम को बदला भी गया है। जिले में सभी जगह पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। कहीं से भी कानून कानून-व्यवस्था खराब होने के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है।

मथुरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और योगी आदित्यनाथ सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शमा ने भी अपना वोट डाला। मतदान के बाद श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह चुनाव बहन-बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा चुनाव है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में हमारी बेटियां आज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पहले बेटियों के लिए शाम छह बजे के बाद कर्फ्यू लग जाता था। इस ओर हमारी सरकार ने काम किया है और करके दिखाया है। हम इस बार 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे।

बागपत और मेरठ में कोहरे और ठंड के बीच में भी मतदाता पहुंचे, लेकिन कई जगह पर ईवीएम में खराबी के कारण उनको कुछ देर इंतजार करना पड़ा। बागपत के खेकड़ा के जैन इंटर कालेज के बूथ नंबर 231 पर ईवीएम आधे घंटे से खराब थी। इसके साथ ही रटौल कस्बे के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में दो बूथों पर बीस मिनट बाद मतदान शुरू हुआ।

मेरठ में भी ईवीएम में खराबी के कारण मतदान बाधित रहा। कैंट में बूथ नंबर 20 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हो गया।

आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर तथा शामली में मतदाता ठंड के बाद भी केन्द्रों के बाहर पहुंचे हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन कर यह सभी अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। आगरा जनपद की नौ विधानसभा सीटों में मतदाता लाइन में लगे हैं। पहले चरण में अलीगढ़ में 27.65 लाख, मुजफ्फरनगर में 20.24 लाख तथा बुलंदशहर में 26 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे।

आगरा ज‍िले की नौ विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। आगरा दक्ष‍िण, एत्मादपुर व फतेहाबाद व‍िधानसभा क्षेत्रों में बने पोलिंग बूथ में मतदाताओं की वोटिंग के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं। कालिंदी विहार स्थित आरबी डिग्री कॉलेज में बने बूथ पर प्रियंका ने सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ज‍िले में आज 34.77 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 107 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 3911 बूथों में मतदान शाम छह बजे तक मतदान होगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह छह बजे 3911 बूथों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में माकपोल हुुआ। माकपोल आधा घंटा हुआ। ठीक सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। हर बूथ में ईवीएम से वीवीपैट कनेक्ट है। मतदान के सात सेकेंड के बाद वीवीपैट में रसीद दिख रही है और फिर यह बाक्स में गिर रही है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के तहत पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व ब्रज क्षेत्र के 2.28 करोड़ मतदाता 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 73 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में जहां भाजपा के सामने 2017 के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है तो वहीं सपा- रालोद गठबंधन भी पहले चरण से ही बढ़त बनाने के लिए जोर आजमाइश में लगा हुआ है। इनके साथ बसपा व कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनाव मैदान में है।

शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में आज मतदान होगा। इसमें भी सर्वाधिक 15-15 उम्मीदवार मुजफ्फरनगर और मथुरा में हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित) सीट पर हैं।

सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर : प्रदेश में भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। दिव्यांगों की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। पहले चरण में 10853 मतदान केंद्रों के 26027 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 467 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 139 पिंक पोलिंग बूथ भी बने हैं इनमें सभी कर्मी महिलाएं होंगी। 61 पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। इनमें दिव्यांगजन मतदान कर सकेंगे।

चुनाव आयोग 50 प्रतिशत पोलिंग बूथों की वेबकास्टिंग करा रहा है। यानी इन केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए सीधी नजर रखी जा सकेगी। वेबकास्टिंग के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी व भारत निर्वाचन आयोग पोलिंग बूथों पर तीनों स्तर से निगरानी करेंगे।

इस बार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने किसे वोट दिया यह भी देख सकेंगे। चुनाव आयोग ने सभी मतदान बूथों पर ईवीएम के साथ ‘वोटर वेरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) भी लगाया है। इसके जरिए मतदाता देख सकेंगे कि उन्होंने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसी की पर्ची निकलेगी।

पहले चरण में योगी सरकार के नौ मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनमें शामली के थानाभवन सीट से चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, मथुरा की छाता सीट से पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मथुरा सीट से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुजफ्फरनगर सदर सीट से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, गाजियाबाद से स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, अतरौली सीट से वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह प्रमुख हैं। इसी प्रकार आगरा कैंट से समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, बुलंदशहर की शिकारपुर सीट से वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और मेरठ की हस्तिनापुर सीट से जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी मैदान में है। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आगरा की ग्रामीण सीट से इम्तिहान देंगी। कैराना सीट की भी दिलचस्प जंग होनी है। इसमें सपा के नाहिद हसन व भाजपा की मृगांका सिंह मैदान में हैं।

पहले चरण में योगी सरकार के नौ मंत्रियों की भी परीक्षा होगी। इनमें चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!