Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँ

मंत्री रेखा आर्या ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने का दिया गुरुमंत्र, लक्ष्य निर्धारित करने की कही बात

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या एम०के०पी० कॉलेज, देहरादून के चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित भारतीय ज्ञान संस्कृति परंपरा महोत्सव-2023 के समापन समारोह में हुई शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 मई 2023, देहरादून। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या एम०के०पी० कॉलेज, देहरादून पहुँची, जहाँ पर उन्होंने कॉलेज द्वारा आयोजित चित्रकला विभाग के भारतीय ज्ञान संस्कृति परंपरा महोत्सव-2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस दौरान सर्वप्रथम कॉलेज प्रसाशन द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया, जिसके उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।

इस दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी वर्ष भर की गतिविधियों के दौरान, यह पहल सार्वजनिक जागरूकता, हितधारक भागीदारी पैदा करने में सफल रही है और इसने भारतीय ज्ञान प्रणालियों के कई क्षेत्रों के प्रचार और पुनरुद्धार के लिए एक ढाँचा तैयार करने में भी मदद की है। उन्होंने सभी से अपनी भारतीय परंपरा व संस्कृति पर चलने और उसका अनुसरण करने का अनुरोध किया। साथ ही सभी छात्राओं को अपने जीवन में एक लक्ष्य का निर्धारण करते हुए उसपर चलने की बात कही।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारी बालिकायें भी बालकों से कहीं पीछे नही है, वह भी आज के समय मे पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आज सरकार द्वारा बालिकाओ के लिए कई सारी योजनायें चलाई जा रही है जिनका लाभ उनको प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे आज खेल की बात करें तो देश व प्रदेश में हमारी बेटियाँ अपना व देश का नाम रोशन कर रहीं हैं।

यहाँ यह भी बताते चलें कि इस सात दिवसीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परंपरा महोत्सव-2023 के समापन समारोह में वैदिक गणित, वाश तकनीक कार्यशाला, एपण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन चित्रकला विभाग द्वारा स्नेहिल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जहाँ कार्यक्रम में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा जम्मू-कश्मीर, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के कलाकारों के चित्र प्रदर्शित किए गए। कार्यशाला में विशेषज्ञों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० श्रीमती ममता सिंह सहित कॉलेज प्रबंधन के लोग एवं छात्रायें उपस्थित रहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!