Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘उत्तराखंड में नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी’

  • कोरोना संक्रमित लोगों को हर संभव मदद पहुँचाने के लिए प्रदेश सरकार है प्रतिबद्ध।
  • कुमाऊँ के तीन ऑक्सीजन प्लांट में जल्द शुरू होगा उत्पादन।
  • कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2021, शुक्रवार, देहरादून। कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल में तीन नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। जिनमें जल्दी ही ऑक्सीजन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में किसी भी कीमत में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे। कोरोना संक्रमित लोगों को हर संभव मदद पहुँचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश भर में ऑक्सीजन की माँग बढ़ी है। इसकी आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश भर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। प्रदेश में ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए ऑक्सीजन उत्पादन के संयंत्र लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में डीआरडीओ(DRDO) की ओर से मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन क्षमता वाले इस प्लांट का निर्माण नेशनल हेल्थ की देख-रेख में किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बजाज कंपनी की ओर से खटीमा में 400 लीटर प्रति मिनट और मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में 1000 लिटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की योजना है। खटीमा में इस माह के अंत तक और मेडिकल कॉलेज रुद्रपुुर में 15 जून तक उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेवजह अपने घर में ऑक्सीजन सिलेंडर को न रखे। आवश्यकता पूरी होने के बाद सिलेंडर लौटा दें, जिससे वह सिलेंडर किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सके। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि कोरोना महामारी में मेडिकल ऑक्सीजन और अति आवश्यक दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान करने और उन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए स्पेशल टीम गठित कर अभियान चलाया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!