Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने नयार वैली में सम्पन्न प्रथम साहसिक खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को दी बधाई

  • साहसिक पर्यटन गतिविधियों से बारह महीने मिलेगा रोजगार : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 22 नवम्बर, 2020, देहरादून। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड देश में सबसे उपयुक्त और महत्त्वपूर्ण स्थान है। सरकार का प्रयास है कि यहाँ वर्ष भर पर्यटन गतिविधियों को संचालित किया जाए।

[box type=”shadow” ]पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बिलखेत (सतपुली), पौड़ी गढ़वाल स्थित नयार वैली में 4 दिनों से चल रहे प्रथम साहसिक खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में साहसिक खेलों की अपार संभावनायें हैं। उत्तराखंड साहसिक एवं रोमांचक खेलों के लिए एक बेहतरीन स्थान है। हमारा प्रयास है कि हम पर्यटन की अन्य गतिविधियों के अलावा यहाँ पर वर्ष भर साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को संचालित कर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा सकें।

श्री सतपाल महाराज ने नयार घाटी में मुख्यमंत्री द्वारा पैराग्लाइडिंग एकेडमी की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जहाँ एक ओर साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा वहीं दूसरी ओर इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जुड़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होने कहा कि सतपुली और खैरा सैण झील का निर्माण भी सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शीघ्र ही इन झीलों के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि उनका शुरू से ही प्रयास रहा है कि प्रदेश के साथ-साथ नयार घाटी में लगातार साहसिक पर्यटन गतिविधियों का संचालन कर स्थानीय लोगों को वर्षभर रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जाए। इसी सोच को दृष्टिगत रखते हुए हाल ही में सतपुली में पर्यटक आवास गृह की आधारशिला भी रखी गई। उन्होंने कहा कि प्रथम नयार वैली साहसिक खेल महोत्सव के आयोजन के बाद हम निश्चित रूप से अपने उद्देश्य में सफल होते दिखाई दे रहे हैं। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि राफ्टिंग, क्याकिंग और पैराग्लाइडिंग आदि साहसिक खेलों के लिए राज्य का पर्यटन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। प्रदेश में नए-नए पर्यटक स्थलों को तलाश कर उनका सुनियोजित विकास किए जाने की दिशा में लगातार प्रयास चल रहा है। कोविड-19 के चलते पर्यटन क्षेत्र में उत्पन्न हुए अवरोध को हमने अवसर में बदलने काम किया है। स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।[/box]

साभार :   निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री पर्यटन,
सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!