Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें अर्पित किये श्रद्धा सुमन

  • पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मोबाइल शौचालय पर्यटकों को किए समर्पित।
  • हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो : पर्यटन मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020, देहरादून। पर्यटक सूचना केन्द्र जैसी मौजूदा सुविधाओं के साथ ही यात्रा स्थलों पर जहाँ शौचालय और टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है, उन स्थानों पर पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा मोबाइल शौचालय स्थापित किये जाने की पहल की गई है।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज यहाँ अपने सरकारी आवास 17-सुभाष रोड पर एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मोबाइल शौचालय को जार्ज एवरेस्ट, मसूरी के लिए रवाना किया।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक मोबाइल शौचालयों की सुविधा देने का आज शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होने कहा कि चार धाम यात्रा को साफ सुथरा तथा यात्रा मार्ग पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अंतर्गत चारधाम यात्रा मार्ग पर शौचालयों, पर्यटक सूचना केंद्रों तथा बस शेल्टर का उच्चीकरण किया जा रहा है जिसके तहत प्रथम चरण में 54 शौचालयों के उच्चीकरण एवं आधुनिकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि ये सभी शौचालय जिनमें देहरादून में 7, टिहरी में 24, रुद्रप्रयाग में 8 एवं उत्तरकाशी जनपद में 15 शौचालयों का उच्चीकरण किया जाना है। जबकि द्वितीय चरण में पौड़ी एवं चमोली जनपद के 37 शौचालयों का उच्चीकरण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मोबाइल शौचालयों को इसी योजना के तहत लगाये जाने का एक सार्थक प्रयास है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि अत्याधुनिक मोबाइल शौचालयों को कहीं भी सुविधानुसार लगाया जा सकता है। श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में 5 मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जा चुकी है, जो कि मसूरी एवं जॉर्ज एवरेस्ट में लगाए जाने हैं। उन्होने बताया कि मोबाइल शौचालय में पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। महिला शौचालय में 3 सीट और पुरुष शौचालय में 2 सीट एवं एक यूरिनल पोट लगाया गया है। इसमें 2 किलो वाट का सोलर प्लांट भी लगाया गया है जो कि इस मोबाइल शौचालय की बिजली की जरूरत को पूरा करेगा। इसमें 1000 लीटर पानी का टैंक तथा पानी के टैंक को भरने के लिए मोटर की व्यवस्था है जिससे पानी को लिफ्ट करके कहीं से भी भरा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सीवर के कनेक्शन के लिए 750 लीटर क्षमता का टैंक इस शौचालय में लगाया गया है तथा इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि अभी कुल 14 मोबाइल शौचालय खरीदना प्रस्तावित है, जिसमें से 5 खरीदे जा चुके हैं। हरिद्वार में चार, जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में पाँच, चोपता तुंगनाथ में एक, सतपुली में एक, कौड़ियाला में एक, कण्वाश्रम में एक और कालीमठ में एक शौचालय लगाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल शौचालय की लागत लगभग 16.50 लाख है। जिसे और कम किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो। हमने उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को कई रियायतें भी दी हैं। इसलिए निश्चित रूप से अब पर्यटक उत्तराखंड की ओर रूख अवश्य करेगा।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा0 मंत्री पर्यटन,
सिंचाई, संस्कृति, जलागम एवं धर्मस्व,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!