Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने किया पीएनपी द्वारा आयोजित जल उत्पादक की उपयोगिता के अन्तर्गत राज्य स्तरीय एडवोकेसी बैठक का शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 सितम्बर 2022, गुरुवार, हल्द्वानी। उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग (राज्यमंत्री) पीसी गोरखा ने पाटनर्स इन प्रोस्पैरिटी द्वारा आयोजित जल उत्पादक की उपयोगिता के अन्तर्गत राज्य स्तरीय एडवोकेसी बैठक का दीप प्रज्जविल कर शुभारम्भ किया।

उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग (राज्यमंत्री) गोरखा ने कहा कि किसी कार्य को संघर्ष व ईमानदारी से किया जाये तो वह सफल जरूर होगा। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में कृषकों का आयोगदान महत्वपूण है। उन्होंने कहा कि पीएनपी (पाटनर्स इन प्रोस्पैरिटी) का उद्देश्य कम पानी में अच्छी फसल उत्पन्न करना है। उन्होंने तिवारी गाँव बेतलाघाट का उदाहरण प्रस्तुत किया, जहाँ कृषकों ने कम पानी में अच्छी फसल की पैदावार की है तथा जैविक कृषि के बारे में चर्चा की व अपनाने पर जोर दिया साथ ही छोटे-छोटे कृषकों को स्थनीय बाजार में प्रर्दशनी हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने एनजीओ संस्था के माध्यम से किये जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की तथा जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकंसान बारे में बताया व चारखाल के बारे में कृषकों का अवगत कराया। उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग गोरखा ने कहा कि उत्तराखण्ड में 4500 लोगों को जोड़ा गया है, जिसमें कम पानी में फसल उत्पादन का कार्य कृषकों द्वारा किया जा रहा है तथा 6 राज्यों में यह योजना संचालित की जा रही है।

विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या ने जंगली-जानवरों से फसलों हो रहे नुकंसान के बारे में व कृषकों की आय बढ़ाने की बारे में जानकारी दी।

विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने स्थानीय कृषि को बढ़ावा देने के बारे चर्चा की। उन्होंने मोटे अनाज जैसे मढुवा, जौ-बाजरा, मक्का दलहनी फसलों के बारे में कृषकों को अवगत भी कराया साथ ही कृषकों को जैविक कृषि के लिये प्ररित किया।

जिला कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती ने पीकेवीवाई (परम्परागत कृषि व्यय योजना) के बारे उपस्थित कृषकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऑगर्निक व नेचुरन्ल फार्मिग को लाया जा रहा है तथा विधिकरण (किसी व्यवसाय के विस्तार की श्रेणी के क्षेत्रों को अलग करने की प्रक्रिया), प्रोक्योमेन्ट (सॉफ्वेयर के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों द्वारा कृषकों से अनाज की प्राप्ति की जाती हैं), जलसंचय (जल के प्रयोग को घटना एवं सफाई, निर्माण एवं कृषि आदि के लिये पुनः चक्रण करना) व चैंज लिंक फैन्सिग, बायो फैन्सिग के बारे में कृषकों को अवगत कराया ।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख्य आनंदी बधानी, चीफ डायरेक्टर डीके पंत, पूर्व अध्यक्ष केन्द्रीय भू-जल बोर्ड डॉ० दीपांकर शाह, मुख्य कार्यकारी नरेश चौधरी, कृषि वैज्ञानिक डॉ० मीनाक्षी, ग्राम विकास अधिकारी, रामनगर, कोटाबाग व बेतालघाट के साथ कृषक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!