Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर धन सिंह रावत ने छोई, रामनगर व हल्द्वानी में किया अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास, जानने के लिए पढ़ें

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार, छोई/रामनगर/हल्द्वानी (सू.वि.)। प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर धन सिंह रावत ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआँ के अंतर्गत ग्राम छोई में 28.02 लाख रूपये की लागत से दुग्ध अवशीतन केंद्र भवन सुदृढ़ीकरण, सीसी रोड निर्माण व मिल्क टैंक कार्य का लोकार्पण एवं करीब 30 लाख रूपये की लागत से बनने वाले ईटीपी प्लांट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाॅल एवं दुग्ध विकास मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य का चहुमुॅखी विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि लालकुआँ दुग्ध डेयरी को आधुनिक बनाया जा रहा है, जिसमें करीब 33 करोड़ रुपए की लागत लगेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के बकाया भुगतान को लेकर भी सरकार गंभीर है तथा शीघ्र ही यह भुगतान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पर्याप्त मात्रा में अध्यापक तैनात हैं तथा सभी महाविद्यालयों की अपनी बिल्डिंग है। उन्होंने कहा कि रामनगर क्षेत्र के मालधन चौड़ स्थित महाविद्यालय को भूमि मिल चुकी है तथा इस वित्तीय वर्ष में यहाँ पर भूमि पूजन का कार्य भी कर दिया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, इन्दर रावत, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मालधन मंडल अध्यक्ष कमल किशोर, मंडी समिति अध्यक्ष मानसिंह अधिकारी, निर्मला रावत, मनीष अग्रवाल, भूपेंद्र खाती के अलावा निदेशक दुग्ध संघ जीवन सिंह नगन्याल, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मेहरा, सामान्य प्रबंधक डॉ० एच.एस. कुटोला, कारखाना प्रबंधक अतुल गुप्ता, सहायक प्रबंधक हरीश चंद्र आर्य, वित्त प्रबंधक उमेश, केंद्र प्रभारी छोई हरीश लाल, संजय सिंह भाकुनी, डॉ० रमेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!