Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिंचाई मंत्री ने सहसपुर में 16 करोड़ 21 लाख और विकासनगर 13 करोड़ 50 लाख की सिंचाई योजनाओं का किया शिलान्यास

  • पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने “किसानों से प्रधानमंत्री का अटल संवाद” कार्यक्रम में भी लिया हिस्सा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2020, शुक्रवार, देहरादून/विकास नगर। प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज डाकपत्थर स्थित लघु सिंचाई उपखंड कार्यालय के भवन का लोकार्पण करने के साथ-साथ विकासखण्ड विकास नगर में क्षतिग्रस्त नहरों एवं गूलों के पुनर्निर्माण एवं कच्ची गूलों को पक्का करने सहित अनेक सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास किया।

विकास नगर स्थित डाकपत्थर में 50.91 लाख की लागत से निर्मित लघु सिंचाई उपखंड कार्यालय भवन के लोकार्पण एवं करोडों रूपये की सिंचाई योजनाओं के शिलान्यास अवसर पर प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सिंचाई एवं लघु सिंचाई की अनेक योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है। सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग के प्रदेश में जितने भी उपखंड परिसर हैं उनमें एक्सफोनिक या हाइड्रोफोनिक कृषि तकनीकी के मॉडल प्रदर्शित करने की भी व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा करने से इसका लाभ कृषकों को भी मिल सकेगा। सिंचाई मंत्री ने कहा कि आमतौर पर हम लोग सिंचाई के लिए पूरे खेत को पानी से भर देते हैं जिससे काफी पानी बेकार चला जाता है। इसलिए आज पानी का संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है। दुनिया के कई देशों में स्प्रिंकलर सिस्टम, ड्रिप सिंचाई आदि साधनों का प्रयोग हो रहा है। इसलिए हमारे किसानों को भी इस प्रकार की तकनीकी का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नई तकनीकी के समर्थक हैं। इसलिए उनका प्रयास होगा कि प्रदेश में बनने वाले डैमों में दक्षिण कोरियाई तकनीकी जो कि रबड़ डैम बनाती है उसका इस्तेमाल हो।

[box type=”shadow” ][/box]

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने लघु सिंचाई उपखंड कार्यालय डाकपत्थर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंचाई विभाग की 466.87 लाख रूपये की योजनाओं जिसमें विकासखंड विकास नगर के कटापत्थर, पृथ्वीपुर, जामनखाता, लाखनवाला, तेलपुरा, टी-कट एवं लांघा पसौली नेहरों के कुलावें का शिलान्यास करने के साथ साथ 156.55 लाख रूपये की लागत से तेलपुरा नहर के आधुनिकरण एवं नवीनीकरण की योजना का शिलान्यास किया। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद देहरादून के सहसपुर विकासखंड में 227.28 लाख रूपये की लागत से हरियावाला नहर के पुनरुद्धार की योजना का शिलान्यास करने के अलावा विकासनगर में 254.62 लाख रूपये लागत से तेलपुरा नहर सेवा मार्ग के आधुनिकरण नवीनीकरण योजना का शिलान्यास करने के अलावा सिंचाई मंत्री ने विकासनगर में विभिन्न आबादी क्षेत्रों उदियाबाग, करौन्दी नाला एवं ग्राम जमनीपुर थप्पड़ की जल निकासी एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य की 472.27 लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।इस अवसर पर विकास नगर के विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शांति जूवांठा, ब्लाक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू सहित सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता बृजेश तिवारी, सतीश शर्मा, पीएस भंडारी, आर के तिवारी, पीएल नौटियाल, एसके बसालिया, सुरेंद्र श्रीकोटी, संजय भास्कर, रविंद्र प्रसाद, विष्णु दत्त आदि अधिकारी उपस्थित थे।

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ][highlight]”किसानों से प्रधानमंत्री का अटल संवाद” कार्यक्रम में भी लिया हिस्सा[/highlight]

लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सहसपुर स्थित विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में “किसानों से प्रधानमंत्री का अटल संवाद” कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उक्त मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए श्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खाते में 18 हजार करोड़ की नई किस्त का हस्तांतरण कर किसानों के सच्चे हमदर्द होने का प्रमाण दिया है। उन्होने किसानों को भरोसा दिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के किसानों को उनका अधिकार और हक मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने क्रांतिकारी भाषण में किसानों के बीच जो संदेश दिया है वह निश्चित रूप से अटल जयंती पर मोदी जी का किसानों के प्रति संकल्प कहा जाएगा।[/box]

सहसपुर विकासखंड सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, ओमवीर सिंह राघव, सुखदेव सिंह, नवीन रावत, विनोद कश्यप, यशपाल नेगी, शरद रावत, विनोद लक्खा, श्रीमती मंजू नेगी, विजय पाल सिंह बर्त्वाल एवं विजेंद्र सिंह बर्त्वाल सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!