Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिखोली एवं भितरली पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत

मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिखोली एवं भितरली पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा की आई०ई०सी० वैन पर पुष्प वर्षा एवं रिबन काटकर यात्रा का स्वागत किया गया। बुधवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के रिखोली एवं भितरली ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का अवलोकन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ साथ वंचित लोगों को योजना का लाभ दिया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच तथा आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी भी बनाए गए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन किट भी वितरित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा यात्रा के माध्यम से उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले 9 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अनेकों विकास कार्य हुए है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जितनी भी योजना बनायी है, सभी योजनायें गरीबों को केन्द्रित कर बनायी गयी है। जिसमे आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आवास योजना, स्वच्छ भारत, अटल पेंशन योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, स्टार्ट-अप योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना, सौभाग्य योजना, मातृ वंदना योजना, डिजिटल भारत योजना शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में धारा 370 व तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक काम हुए है। उन्होंने कहा कि आज देश भर में 10 करोड़ इज्जत घर तथा हर महीने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और चार करोड़ पक्के घरों का निर्माण किसानों को हर साल 6 हजार रुपए जिसमे 11.08 करोड़ किसानों को अब तक रूपये 2.6 लाख करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह भी किया।

इस अवसर पर प्रभारी पीएचसी भगवंतपुर ए.आर. थपलियाल, वीडीओ सहसपुर सोनम गुप्ता, ग्राम प्रधान नरेश पुंडीर, प्रधान सोबन सिंह, सुशील देवली, किरन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!