Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कोटक महिंद्रा बैंक के द्वारा तैयार किए गए डैशबोर्ड का किया अनावरण

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 नवम्बर 2023, देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कृषि विभाग की राज्य पोषित योजनाओं के लिए कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए डैशबोर्ड का अनावरण किया गया। गौरतलब है कि यह प्रणाली कृषि मंत्री के निर्देशन ओर कृषि विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। यह डैशबोर्ड कृषि विभाग की राज्य पोषित योजनाओं की एक क्लिक पर सभी योजनाओं की जानकारी तथा योजनाओं की धनराशि की वास्तविक समय की ट्रैकिंग और मॉनीटरिंग का एक व्यापक प्रणाली है। यह प्रणाली कृषि विभाग को राज्य योजना निधि के प्रभावी और कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने में मदद करेगा। जिससे नागरिकों की खुशहाली में और वृद्धि होगी। अधिक जानकारी के लिए https://ukkrishifms.co.in/ पर क्लिक कर देख सकते हैं।

यह प्रणाली पूरी तरह से अनुकूलन योग्य है और अन्य विभागों में विभागीय अधिकारियों के समर्थन से कार्यान्वित किया जा सकता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा निश्चित ही इस पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन ओर प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को डिजिटल सेक्टर में मॉडल राज्य के रूप में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा जनता को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी सेवाओं का सरलीकरण कर उन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ई-गवर्नेस की मदद से गुड गवर्नेस और पेपरलेस गवर्नेस की ओर बढ़ रही है। जिससे प्रदेश के हर नागरिक में सरलीकरण समाधान और निस्तारण का भाव जगा है।

इस अवसर पर कोटेक महिंद्रा बैंक वाइस प्रेसिडेंट गौरव किशोर,टेरिटरी मैनेजर नितिन गुप्ता, गौरव कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रभारी कृषि निदेशक के सी पाठक, वित्त नियंत्रक मनीष कुमार उप्रेती, संयुक्त कृषि निदेशक ए.के उपाध्याय, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!