Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादून

परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने ISBT के दुकानदारों से भी की बातचीत, बस सेवा व सुविधा का लिया फीडबैक

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फ़रवरी 2023, गुरुवार, देहरादून। बुधवार शाम अचानक परिवार के साथ कार से दिल्ली जा रहे परिवहन मंत्री चंदन रामदास आइएसबीटी के औचक निरीक्षण हेतु पहुंच गए। इस दौरान वहां की बदहाली देख उनका पारा चढ़ गया। परिवहन मंत्री ने न केवल बस अड्डे के सुधार के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, बल्कि परिवहन निगम की बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत भी की।

परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने आइएसबीटी के दुकानदारों से भी बातचीत की और बस सेवा व सुविधा का फीडबैक लिया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर टिकट काउंटर पर बैठे कार्मिकों से भी बातचीत की। उन्होंने आइएसबीटी में यात्रियों के बैठने, पेयजल व स्वच्छता समेत शौचालय की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत समस्त व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएं। कहा कि एक हफ्ते के अंदर यात्रियों को बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था की जाए।

पेयजल आपूर्ति बाधित न हो व शौचालय में पर्याप्त स्वच्छता रहे। यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी जानकारी बोर्ड पर चस्पा की जाएं। बुजुर्गजन को आवागमन के लिए कोई परेशानी न हो। परिवहन निगम के स्टाफ विश्राम कक्ष में मिली अव्यवस्था पर परिवहन मंत्री ने कहा कि चालक सैकड़ों किमी बस चलाने के बाद आते हैं और अगर उन्हें आराम ही नहीं मिलेगा तो वह दोबारा बस कैसे लेकर जाएंगे।

विश्राम कक्ष में पलंग की संख्या बढ़ाने और उन पर गद्दे लगाने के निर्देश दिए। टिकट मशीन रूम दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि एमडीडीए की ओर से बस अड्डे का सुधार कराया जा रहा। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के पास है। मंत्री ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा।

कुछ चालकों के नशे में बस संचालन की शिकायत पर परिवहन मंत्री ने कहा कि चालक की ब्रीथ एनेलाइजर (शराबी चालकों को पकड़ने का संयंत्र) से चेकिंग की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रीथ एनेलाइजर की खरीद की जाए। बस चलने से पूर्व चालक व परिचालक का इससे टेस्ट कराया जाए। बस व्यवस्था की नियमित शीट बनाने का निर्देश भी दिया।

ISBT के बाहर डग्गामार वाहनों के संचालन पर डग्गामारी पर जताई नाराजगी

आइएसबीटी के बाहर डग्गामार वाहनों के संचालन पर मंत्री ने नाराजगी जता परिवहन अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि अगर उन्हें डग्गामार वाहन संचालित होते दिखे तो अधिकारी नपेंगे।

अधिकारियों से चारधाम यात्रा को लेकर चल रही तैयारी की जानकारी भी ली

परिवहन मंत्री ने ISBT पर अधिकारियों से चारधाम यात्रा को लेकर चल रही तैयारी की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि निगम की ओर से पहले चरण में 100 बसें यात्रा में लगाई जाएंगी। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार रिजर्व में रखीं गई 250 बसों से यात्रा के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!