Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

मशहूर सिंगर केके के निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस में शोक की लहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2022, बुधवार, कोलकाता। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं। इस बीच, केके की अचानक हुई मौत को लेकर अननेचुरल डेथ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगर केके के निधन पर परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता एयरपोर्ट पर गायक केके को बंदूक की सलामी देगी।

विदित रहे कि कोलकाता में मंगलवार शाम को एक लाइव कन्सर्ट के दौरान उन्‍होंने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की, जिसके कुछ देर बाद ही वह अचानक स्टेज पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगर केके की मौत को लेकर न्यू मार्केट थाने में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया गया है। परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम की व्यवस्था कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर केके के शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। 

ऐसी जानकारी मिल रही है कि लाइव कन्सर्ट के बाद होटल पहुंचने के बाद वह भारी महसूस कर रहे थे, इसके बाद वह अचानक गिर गए। हालांकि कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि केके लाइव कन्सर्ट के दौरान ही असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने रोशनी की चकाचौंध के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने अपने कन्सर्ट के बीच में एक ब्रेक भी लिया था, लेकिन बदकिस्मती को इसे रोका नहीं जा सका। डॉक्टर केके का पोस्टमार्टम आज करेंगे, ताकि उनकी मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट से होने का संदेह है। वहीं, अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केके को रात 10 बजे के बाद अस्पताल लाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सिंगर का परिवार बुधवार को कोलकाता पहुंच चुका है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!