Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2023, गुरुवार, देहरादून। दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। हर उम्र के लोगों को हर दिन दूध पीना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक कप दूध से शरीर को 2 प्रतिशत हेल्दी फैट, 122 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम सैचुरेटेड फैट, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 12 ग्राम नेचुरल शुगर मिल सकता है। इसमें विटामिन बी12 की रोजाना की जरूरतों का 50 प्रतिशत, कैल्शियम जरूरतों का 25त्न और पोटैशियम और विटामिन डी की दैनिक जरूरतों का 15त्न होता है। आइए जानते हैं दूध शरीर के लिए कितना फायदेमंद है…

शरीर के लिए कितना फायदेमंद दूध

बेहतर होती है हड्डियों की सेहत

दूध में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. दोनों ही पोषक तत्व हड्डियों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और विटामिन डी शरीर में पहुंचने वाले फूड्स से कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। दूध पीने से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत होती हैं।

मानसिक सेहत के लिए बेहतर होता है दूध
दूध मानसिक सेहत के लिए बेहतर माना जाता है. कई रिसर्च में बताया गया है कि दूध का सेवन अल्जाइमर के जोखिम को कम करता है. स्किम्ड डेयरी, फर्मेंट डेयरी और छाछ दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में ओट्स के साथ थोड़ा सा दूध लेना फायदेमंद हो सकता है। दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 युवाओं और बुजुर्गों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

वजन कम करने में मददगार
दूध पीना वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। दूध में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा के बैलेंस्ड संयोजन से इसका वजन कम करने पर कोई असर नहीं पड़ता है। प्रोटीन और वसा से दूध वजन घटाने में मदद कर सकता है। कार्ब्स शरीर को एनर्जी देते हैं और शरीर को एक्टिव रखने का काम करता है। दूध पीने से भूख भी कम होती है और पेट भरा-भरा सा लगता है। इसलिए वजन कम करने की चाहत रखने वालों को हर दिन एक गिलास लो फैट दूध पीने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज का रिस्क कम
दूध पीने से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क भी कम हो सकता है। करीब 6 लाख लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि डेयरी प्रोडक्ट्स से डायबिटीज का जोखिम कम हो रहा है। मतलब अगर डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल हो तो डायबिटीज का खतरा बेहद कम रहता है।

हार्ट को हेल्दी बनाए
मलाई रहित या लो फैट दूध हेल्दी फैट का सोर्स हो सकता है। दूध में पाया जाने वाला पोटैशियम स्ट्रोक,  हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने का काम करता है। ज्यादा फैट वाले दूध सैचुरेटेड होने के चलते स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इसलिए हार्ट के मरीजों को लो फैट दूध का सेवन करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!