Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

ठंड के मौसम में बढ़ सकती है माइग्रेन की समस्या, जानिए बचने के उपाय

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023, देहरादून। अक्टूबर आने के साथ ही मौसम में बदलाव होने लगा है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट की वजह से ठंड पडऩे लगी है। मौसम में यह बदलाव सेहत के लिए कई तरह से परेशानी वाला हो सकता है। इस मौसम में इंफ्लूएंजा जैसे वायरस के बढऩे के साथ ही माइग्रेन भी ट्रिगर कर सकता है। सर्दियां बढऩे के साथ माइग्रेन खतरनाक हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दी के मौसम में सिरदर्द की समस्या आम हो जाती है। इस दौरान माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इसका कारण और इससे बचने के उपाय।

ठंड बढऩे पर क्यों बढ़ जाता है माइग्रेन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे लोग जिन्हें माइग्रेन की समस्या है, उन्हें सर्दियों में काफी परेशानी हो सकती है। इस मौसम की कई कंडीशन ऐसी होती हैं, जो माइग्रेन के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम में बदलाव करने से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. इसके अलावा हवा में रूखापन, ज्यादा ठंड की वजह से भी माइग्रेन परेशान कर सकता है।

धूप की कमी से माइग्रेन की समस्या
ठंड के मौसम में धूप कम मिल पाता है, इसकी वजह से भी माइग्रेन परेशान बढ़ सकता है. धूप की कमी की वजह से मस्तिष्क में सेरोटोनिन जैसे रसायन असंतुलित हो सकता है। ब्रेन केमिकल्स के असंतुलन की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा धूप की कमी शरीर के सर्कैडियन रिदम को बाधित कर देती है, जिसकी वजह से नींद के पैटर्न में असंतुलन या नींद में कमी हो सकती है। नींद में खलल की वजह से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है।

माइग्रेन से बचने के उपाय
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लाइफस्टाइल में कई बदलाव की वजह से सिरदर्द की समस्या ज्यादा हो सकती है। शराब-काफी का ज्यादा सेवन, तेज या चमकती रोशनी, तेज गंध और कुछ फूड्स माइग्रेन को बढ़ा सकते हैं। इससे बचने के लिए सर्दियों में सिरदर्द, खासतौर पर माइग्रेन से बचाव के लिए कोशिश करते रहना चाहिए. इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि ठंड से बचकर रहें। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने का भी फायदा मिल सकता है. इससे सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है, जो माइग्रेन के खतरे को कम कर सकता है. ठंड के मौसम में सिर अच्छे से कवर करें। इससे माइग्रेन से बचाव हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!