Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उधमसिंह नगर के तहसील गदरपुर के कुल्हा गाँव में आयोजित कार्यक्रम में प्राधानमंत्री ने किया डिजिटल स्वामित्व योजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ

[box type=”shadow” ]

  • “स्वामित्व योजना के तहत लोगों को अपने सम्पत्ति का मालिकाना हक प्राप्त होगा” : मा० प्राधानमंत्री
  • “जो योजना सालों से नहीं हो पा रही थी उस योजना को मा० प्रधानमंत्री ने धरातल पर उतारा जिसके लिये पूरा प्रदेश आभारी है” : श्री अरविन्द पाण्डेय, पंचायती राज मंत्री
  • लाभार्थियों ने सरकार द्वारा दिए गए इस स्वामित्व योजना, “मेरी सम्पत्ति मेरा हक” को एक सराहनीय कदम बताया और कहा, “जहाँ हम सम्पत्ति का मालिकाना हक मिलने से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं वही हमारा जीवन स्तर भी सुधरेगा।”[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, ११ अक्टूबर २०२०, रूद्रपुर (सूचना)। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना “मेरी सम्पत्ति मेरा हक” के पायलट फेज के तहत देश के 6 राज्यों के 763 गाँवों के एक लाख लोगों को प्रोपर्टी कार्ड का वितरण डिजिटल शुभारम्भ मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस दौरान एक लाख ग्रामीणों को प्राॅपर्टी कार्ड वितरण किये गये, जिसमें उत्तराखण्ड के 50 गाँवों के 6800 लोग शामिल है।

इस अवसर पर जनपद उधमसिंह नगर को इस स्वामित्व योजना के तहत शामिल किया गया। आज प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अन्तर्गत जनपद के तहसील गदरपुर के ग्राम कुल्हा में आयोजित कार्यक्रम में मा० प्राधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल स्वामित्व योजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मा० प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वामित्व योजना के तहत लोगों को अपने सम्पत्ति का मालिकाना हक प्राप्त होगा। उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के लाभार्थियों के साथ संवाद करते हुये स्वामित्व योजना से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुये लाभार्थियों को बधाई व शुभकामना दी।

मा० प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना की पूरी परिक्रिया पूर्ण पारदर्शिता से सम्पन्न हुई इसमें किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ है। लाभार्थियों द्वारा मा० प्रधानमंत्री को बताया गया कि सरकार द्वारा जो सम्पत्ति का अधिकार आज हमें दिया गया है वह एक सराहनीय कदम है। लाभार्थियों ने कहा कि जहाँ हम सम्पत्ति का मालिकाना हक मिलने से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं वही हमारा जीवन स्तर भी सुधरेगा।

मा० प्रधानमंत्री ने कहा कि जहाँ कानूनी दस्तावेज के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों के सम्पत्ति के स्वामी बैंको से ऋण तथा अन्य वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं कर पाते थे वही इस सम्पत्ति के अधिकार से आम नागरिक अपनी सम्पत्ति के रूप में प्रयोग करने में सक्षम बनाते हुये उन्हे वित्तीय स्थिरता प्रदान करने मे सहायक होगा और वही अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोगों को काफी लाभ मिलेगा साथ ही वह अपने संसाधनों से अपने जीवन स्तर उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृति सौन्दर्य का प्रतीक है। उन्होंने होम स्टे योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने व होम स्टे से सम्बन्धित बेवसाइड बनाये ताकि यात्रियों/पर्यटकों को हर तरह की जानकारी उपलब्ध हो सकें। मा० प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत किसी से भेद-भाव नहीं होगा वल्कि पूरे गाँव का एक साथ विकास होगा। उन्होंने कहा कि स्वामित्व अधिकार मिलने से अब आप अपने बच्चों को कह सकते हैं कि यह हमारी प्राॅपर्टी है। उन्होंने सभी से अपील करते हुये कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सभी अपना विशेष ध्यान रखे व मास्क, दो गज की दूरी का अवश्य पालन करें।

प्रदेश के (कैबिनेट मंत्री) पंचायती राज मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय ने मा० प्रधानमंत्री का आभार जताते हुये कहा कि जो योजना सालों से नहीं हो पा रही थी उस योजना को मा० प्रधानमंत्री ने धरातल पर उतारा जिसके लिये पूरा प्रदेश आभारी है। उन्होनने कहा कि जहाँ स्वामित्व का पूर्ण अधिकार देकर प्रधानमंत्री ने उत्साह, विश्वास व आत्म निर्भर बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ पात्र प्रत्येक व्यक्ति को मिले इस तरह से हमे कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन्हे इस योजना का लाभ नहीं मिला है वे निराश न हो उन्हें भी शीघ्र इस योजना से जोड़ा जायेगा।

जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने इस अवसर पर बताया कि स्वामित्व योजना के तहत पूरे जनपद में यह योजना चल रही है। आज प्रथम चरण में जनपद के तीन तहसीलों (गदरपुर, रूद्रपुर व किच्छा) के 40 राजस्व ग्रामों के 6598 लाभार्थियों को इस योजना के तहत स्वामित्व योजना का प्राॅपर्टी कार्ड वितरण किये गये। उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 50 हजार किसान हैं जिन्हें चरण वार इस योजना का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के आधार पर किसान अपनी प्राॅपर्टी के आधार पर बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार कर सकता है, साथ ही उन्हें अपनी प्राॅपर्टी का भी अधिकार मिल जायेगा। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर अध्यक्षा नगर पंचायत सीमा सरकार, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उप जिलाधिकारी ए.पी. बाजपेयी, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह कोरंगा सहित लाभार्थी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर पढ़िए, यहाँ क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/swamitva-yojana-meri-sampatti-mera-hak-pm-distributed-property-cards/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!