Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आगामी मानसून के सन्दर्भ मे उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सैन्य, अर्धसैन्य बलों एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2021, मंगलवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। सचिव आपदा प्रबंधन उत्तराखंड की अध्यक्षता मे उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन किया गया। आपातकालीन स्थिति मे त्वरित प्रतिवादन मे सैन्य-अर्धसैन्य बलों एवं दूरसंचार की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताते हुए एस.ए. मुरुगेशन सचिव आपदा प्रबंधन विभाग उत्तराखंड ने कहा कि आपदा के समय आपदा कण्ट्रोल रूम एक वार रूम की तरह रहता है इसलिए आपदा पूर्व ही सामंजस्य स्थापित कर के किसी प्रकार के संसाधनों, उपकरणों की यदि कमी या आवश्यकता पड़ती है तो आपसी समन्वय से पूर्ण करना बहुत ज़रूरी है। सभी सैन्य अर्धसैन्य बलों एवं दूरसंचार विभाग उत्तराखंड से अपेक्षा है कि वह अपनी अद्यतन सम्पर्क सूची भी विभाग को भेजें ताकि वर्तमान में आपदा विभाग के पास सभी विभागों के अधिकारियों की जो सम्पर्क सूची है उसमें सैन्य-अर्धसैन्य बलों की भी अद्यतन सूची जुड़ जाये यदि उसमें कोई बदलाव है तो। सचिव आपदा ने आपदा की घटना के दौरान सैन्य अर्धसैन्य बलों के उच्चस्तरीय अधिकारियों को किसी प्रकार की मदद मांगने के लिए आपदा विभाग की ओर से रिक्वेजीशन भेजने की विधि को महत्वपूर्ण बताते हुए इससे संबंधित विषय पर चर्चा की।

सचिव ने इस बात पर भी बल दिया कि कई बार आपदा की छोटी घटनायें जिलों मे घटती है ऐसी स्थिति मे एक घंटा भी गोल्डन ऑवर जैसा होता है ऐसे समय में किस प्रकार से मदद मांगने की कार्यवाही को सूक्ष्म किया जाये ताकि त्वरित प्रतिवादन सफल हो सके। दूरसंचार उत्तराखंड के अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन संदेशों को जनता तक पहुंचाने के लिए कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल की सुविधा भी एक सफल प्रयास है।

बैठक के दौरान सैन्य अर्धसैन्य बलों के अधिकारियों ने सुझाव दिया कि कम से कम साल में एक बार सभी फोर्स के जवानों को आपस में सामंजस्य स्थापित कर मॉक एक्सरसाइज की आवश्यकता है जिससे आपातकालीन स्थति के लिए बेहतर तैयारी हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सैन्य एवं अर्धसैन्य बल भी खोज एवं बचाव के स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग प्रदान करने हेतु तैयार है।

सचिव आपदा प्रबंधन ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण एवं सैन्य अर्धसैन्य बलों को आपस में हेलीपैड्स का विवरण साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा वर्तमान में विभाग के पास इस संबंध में डाटाबेस है किन्तु फिर भी अद्यतन सूचना का विवरण महत्वपूर्ण है। इस बैठक में डॉ० आनंद श्रीवास्तव, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन ), डॉ० पियूष रौतेला, बी.बी. गणनायक उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आर्मी सब एरिया, आईटीबीपी (ITBP), एसएसबी (SSB), दूरसंचार उत्तराखंड के अधिकारियों ने प्रतिभाग लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!