Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित की गई ‘जल एवं स्वच्छता मिशन समिति’ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत फेज-2 कार्यों की भौतिक प्रगति एवं अवशेष कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने तथा मुख्य विकास अधिकारी को कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटिरिंग करने के निर्दश दिये।

जिलाधिकारी ने सामुदायिक अशंदान की प्रगति बढ़ाने हेतु जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित किया कि रोस्टरवार बैठक करते हुए प्रगति बढ़ाने तथा पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में वन क्षेत्र से सम्बन्धित प्रकरणों पर वन विभाग एवं जल संस्थान एवं जल निगम के अधिरियों को समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विगत बैठक में दिए गये निर्देशों के परिपालन के सम्बन्ध में कृत कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। जानकारी देते हुए परियोजना प्रबन्धक अनुश्रवण ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में हर घर जल कार्यों का सत्यापन लक्ष्य कार्य 75.49 प्रतिशत् पूर्ण कर लिया गया है, लक्ष्य 4794 के सापेक्ष 3619 की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, शेष 24.51 प्रतिशत सत्यापन कार्य प्रगति पर है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए के शेष सत्यापन कार्य 15 मार्च 2023 तक पूर्ण की लिया जाए। जानकारी देते हुए बताया गया कि स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों को शत प्रतिशत जल जीवन मिशन योजना से आच्छादित किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में विद्यालयों एवं आँगबाड़ी केन्द्रों में संयुक्त टीम द्वारा 80 प्रतिशत् भौतिक सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिनमें विद्यालयों की भौतिक प्रगति लक्ष्य 1394 के सापेक्ष 1154 सत्यापन किया गया प्रगति 82.78 है, शेष 240 पर कार्य गतिमान है। इसी प्रकार आँगबाड़ी केन्द्रों में भौतिक सत्यापन लक्ष्य 1123 के सापेक्ष 896 सत्यापन किया गया है, प्रगति 79.78 है शेष 227 पर कार्य गतिमान है, जिस पर जिलाधिकारी ने 15 मार्च अवशेष भौतिक सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही बताया गया कि जलजीवन मिशन फेज-1 कार्यों को लक्ष्य 340 के सापेक्ष सभी पर कार्य पूर्ण हो गया है।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन अन्तर्गत फेज-2 योजना पर अनुरक्षण खण्ड को अवशेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर विलंब हो रहा है तथा टेण्डरिंग प्रकिया बार-बार करनी पड़ रही है ऐसे स्थानों पर अधिकारी धरातल पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराये।

जिलाधिकारी ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत फेज-2 कार्यों की भौतिक प्रगति एवं अवशेष कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने तथा मुख्य विकास अधिकारी को कार्यां की प्रतिदिन मॉनिटिरिंग करने के निर्दश दिये। उन्होंने सामुदायिक अशंदान की प्रगति बढाने हेतु जिला पंचायतीराजधिकारी को निर्देशित किया कि रोस्टरवार बैठक करते हुए प्रगति बढ़ाए इसके अतिरिक्त पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में वन क्षेत्र से सम्बन्धित प्रकरणोें पर वन विभाग एवं जल संस्थान एवं जल निगम के अधिरियों को समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। वित्तीय प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि जल संस्थान की प्रगति 67.88 तथा पेयजल निगम की 86.07 रही कुल वित्तीय प्रगति 81.75 रही।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी, प्रभागीय वनाधिकारी चकराता कल्याणी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधीक्षण अभियन्ता नमित रमोला, परियोजना प्रबन्धक अनुश्रवण प्रबोद कुमार वर्मा, अधि०अभि० रविन्द्र बिष्ट, अधि०अभि० जल निगम संदीप कश्यप, सहायक अभियन्ता पेयजल निगम कंचन रावत, आर.के. चौहान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!