Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित की गई वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों के सम्बन्ध में बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2023, गुरुवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यूजर एजेंसी के अधिकारी वन विभाग से समन्वय कर वनभूमि हस्तांतरण से सम्बन्धित प्रकरणों को निस्तारित करें।

जिलाधिकारी ने योजनाओं की प्रथम एवं द्वितीय चरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने पर स्पष्ट जानकारी न दे पाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरणों को आपसी समन्वय से शीघ्र निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में वन भूमि हस्तारंतण के कुल प्रकरणों की प्रथम एवं द्वितीय चरण एवं उनकी निस्तारण की स्थिति तथा किस स्तर पर प्रकरण लम्बित है, की वास्तविक स्थिति की जानकारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करें, ताकि प्रकरणों को ससमय निस्तारित किया जा सके। साथ ही निर्देशित किया कि जो योजनायें 05 वर्ष या उससे अधिक समय से लम्बित दिख रहीं हैं उनकी उपयोगिता तथा वास्तविक स्थिति के सम्बन्ध में स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिन योजनाओं पर कार्य पूर्ण होने के फलस्वरूप भी लम्बित दिख रही हैं को अद्यतन कर लिया जाए।

बैठक प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नितिशमणी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, प्रभागीय वनाधिकारी चकराता कल्याणी, मसूरी आशुतोश सिंह, लोनिवि, पीएमजीएसआई सहित सम्बन्धित विभगों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!