Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

AIIMS ऋषिकेश में कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के उपचार के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी मेडिकल सुविधायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, ऋषिकेश। कुंभ 2021 मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश की टीमें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मुख्य स्नान पर्वों पर किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स ऋषिकेश में वार्ड और आइसीयू बेड आरक्षित किए गए हैं।

गुरुवार को एम्स निदेशक प्रो0 रविकांत ने  हरिद्वार के सैक्टर चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और इस बाबत उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को एम्स ऋषिकेश की ओर से चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में बने 50 बेड वाले सैक्टर अस्पताल में एम्स के चिकित्सकों की टीमें तैनात कर दी गई है।

एम्स निदेशक ने  बैरागी कैंप में बने सैक्टर चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड टेस्टिंग एरिया, ओपीडी, आइपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, डिस्पेंसरी, एमआइ रूम आदि क्षेत्रों का जायजा लेकर इस बाबत अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रो. रविकांत ने बताया कि कुंभ में किसी भी तरह की आपात स्थिति अथवा गंभीर किस्म के मरीजों के उपचार के लिए एम्स ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एएलएस और बेसिक लाइफ सपोर्ट बीएलएस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

कुंभ के दौरान तीसरी आंख से निगरानी की जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने नगर के प्रमुख प्वाइंट पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। संवेदनशील रुड़की तिराहा और बालावाली तिराहे पर अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से 24 घंटे इन पर नजर रखी जाएगी। कुंभ के दौरान नगर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला प्रशासन के यातायात प्लान के मुताबिक दिल्ली, मेरठ, मुज्जफरनगर से आने वाले श्रद्धालुओं को पुरकाजी-लक्सर और रुड़की-लक्सर मार्ग से होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा। इसे देखते हुए यात्र मार्ग पर मुख्य प्वाइंट पर पुलिकर्मियों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा भी सुरक्षा एवं निगरानी के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। नगर में मुख्य चौराहे और मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नगर के अतिव्यस्त रहने वाले बालावाली तिराहा, रुड़की तिराहा संवेदनशील हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!