Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
मनोरंजन

Me Too: अब इस बड़ी अभिनेत्री ने साजिद खान के चरित्र को लेकर कही बड़ी बात

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा मिर्जा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि साजिद खान बहुत भी बेहूदा और महिलाओं के साथ भद्दा मज़ाक करने वाला आदमी है।

मुंबई में पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान दीया ने कहा कि सलोनी चोपड़ा और अन्य पीड़ितों के बयान पढ़कर वह बहुत ही दुखी हैं। वह मानती है कि साजिद खान बहुत ही बेहूदा, महिलाओं को हीन भावना से देखने वाला और बहुत ही भद्दा मजाक करने वाला व्यक्ति है। दीया मिर्ज़ा ने आगे यह भी कहा कि वह ऐसे व्यक्तियों पर व्यक्तिगत तौर पर नज़र रखती हैं और वह ऐसे लोगों के साथ काम करना पसंद नहीं करती। दीया ने यह भी कहा कि कई बार लोग भावनाओं में बह जाते हैं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगा था कि साजिद खान इतना घृणित कार्य कर सकते हैं।

इस मौके पर दीया मिर्जा ने यह भी कहा कि वह समझ सकती हैं कि लोग इस समय इतने सदमे में क्यों है लेकिन साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के नाम मी टू अभियान के अंतर्गत आए हैं वह चौंकाने वाले नहीं है। गौरतलब है कि बॉलीवुड में चल रहा है मी टू अभियान के अंतर्गत कई बड़े कलाकारों के नाम अब तक सामने आए हैं। जिन पर महिलाओं के साथ यौन प्रताड़ना करने का आरोप लगा है। जिनमें सुभाष कपूर, सुभाष घई, साजिद खान, कैलाश खेर और नाना पाटेकर जैसे नाम शामिल है।

साजिद खान पर आरोप लगाने वाली तीन महिलाओं की लिखित शिकायत के बाद फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स असोसिएशन ने साजिद से जवाब तलब किया है l साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर सात दिनों के अंदर वो जवाब नहीं देते हैं तो संगठन के नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी l तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने हाउसफुल 4 अपने को अलग कर लिया है। ख़बर है कि उनकी जगह अनिल कपूर या संजय दत्त को इस रोल में कास्ट किया जा सकता है। इस बीच तनुश्री ने नाना का नार्को टेस्ट करवाने की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!