Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
मनोरंजन

Me Too: आलोक नाथ ने किया मान-हानि का केस, विंता नंदा ने भी दिया जवाब

मुंबई। कुछ साल पहले संस्कारी बाबूजी के नाम से इंटरनेट सेंसेशन बने आलोक नाथ ने विंता नंदा के ख़िलाफ़ मानहानि का दावा किया है। बेहद लोकप्रिय शो तारा की लेखक-निर्देशक विंता ने आलोक नाथ पर 19 साल पहले यौन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

सलमान ख़ान की फ़िल्म सुपर हिट ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फ़िल्मों में पारिवारिक रोल निभाने वाले एक्टर आलोक नाथ के आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर संध्या मृदुल, रेणुका शहाणे और हिमानी शिवपुरी ने भी टिप्पणी की थी। इन अभिनेत्रियों का कहना था कि यौन मामलों को लेकर इंडस्ट्री में आलोक नाथ का रवैया किसी से छिपा नहीं है। कैमरे के सामने अपना काम बख़ूबी करने वाले आलोक नाथ को कैमरे के पीछे अक्सर बहकते हुए देखा गया है। विंता नंदा के आरोपों के बाद आलोक नाथ ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि उनके साथ ऐसा हुआ होगा, मगर वो इसमें शामिल नहीं हैं। आलोक नाथ इसी साल ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में बिल्कुल अलग अवतार में सामने आये थे, जो उनकी संस्कारी बाबूजी वाली छवि के एकदम उलट था। इस किरदार को दर्शकों ने पसंद भी किया

विंता नंदा के खुलासे के बाद आलोक नाथ के वक़ील अशोक सराओगी ने कहा था कि 19 साल पुरानी किसी घटना में आरोप लगा देना आसान है, जो यह दर्शाता है कि आरोप झूठे हैं। ऐसे देश में जहां प्रजातंत्र है और ऐसे मामलों को देखने के लिए एक अलग मंत्रालय भी है, वहां आरोप लगाने के लिए कोई 19 साल इंतज़ार नहीं करता।उन्होंने कहा था कि अगर यह मानहानि जारी रहती है तो वो मानहानि का केस करेंगे, ताकि वो आधारहीन आरोप लगाकर मीडिया में उनके क्लायंट की मानहानि ना कर सकें। उधर, विंता ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बताया है कि उन्हें मानहानि के केस की सूचना मीडिया से मिल रही है। हालांकि अभी उनके पास कोई नोटिस नहीं आया है। विंता ने भरोसा दिलाया है कि वो इस लड़ाई को आख़ीर तक लड़ेंगी। उन्होंने साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

बॉलीवुड में Me Too आंदोलन की शुरुआत तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर उत्पीड़न करने के आरोपों के बाद हुई थी। तनुश्री ने आरोप लगाया था कि ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश की थी। तनुश्री ने इस मामले में मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज़ करवायी है। वहीं, राज्य महिला आयोग ने नाना को नोटिस भेजा है।

तनुश्री के बाद बॉलीवुड में तमाम महिलाएं सामने आयीं और करियर के किसी ना किसी मोड़ पर अपने साथ हुए दर्दनाक हादसों की पीड़ा को सार्वजनिक रूप से उजागर किया। इनमें से कुछ महिलाओं ने अज्ञात रहने का विकल्प चुना है, मगर कई ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश नहीं की। Me Too को तमाम सेलेब्रिटीज़ का समर्थन भी मिल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!