Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026, देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनधिकृत प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा ग्राम बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर, देहरादून में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बड़े भू-भाग में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के मामले में कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण के अनुसार समीर कुरैशी/भू-स्वामी द्वारा उक्त स्थल पर प्राधिकरण से तलपट मानचित्र की स्वीकृति प्राप्त किए बिना लगभग 40-50 बीघा क्षेत्रफल में प्लॉटों का चिन्हीकरण किया जा रहा था। स्थल पर अनधिकृत रूप से प्लॉटिंग कार्य किए जाने की जानकारी मिलने पर प्राधिकरण स्तर से प्रकरण दर्ज करते हुए नियमानुसार वाद दायर किया गया। प्रकरण में सुनवाई और नियमानुसार कार्रवाई के बाद एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग कार्य के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित नियमों के बिना भूमि का विकास, प्लॉटों का चिन्हीकरण अथवा बिक्री के उद्देश्य से कॉलोनी विकसित करना नियमानुसार अनुमन्य नहीं है। एमडीडीए द्वारा क्षेत्र में अनधिकृत विकास गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्राधिकरण ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले संबंधित भूमि और प्रस्तावित कॉलोनी का ले-आउट/तलपट मानचित्र तथा प्राधिकरण से प्राप्त स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें। बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों में निवेश करने से लोगों को भविष्य में कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य अनियोजित और अवैध विकास पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना स्वीकृति प्लॉटिंग अथवा निर्माण की शिकायतों पर त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा : उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्राम बद्रीपुर, धर्मावाला में लगभग 40-50 बीघा क्षेत्र में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के प्लॉटों का चिन्हीकरण किए जाने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीलिंग की गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की टीमें ऐसे क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रही हैं और जहाँ भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहाँ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि भूखंड खरीदने से पहले प्राधिकरण की स्वीकृति और मानचित्र की जांच अवश्य करें।

बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के प्लॉटिंग करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है : सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के प्लॉटिंग करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ग्राम बद्रीपुर में प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई और स्थल पर सीलिंग की गई। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा अनधिकृत विकास गतिविधियों की नियमित निगरानी की जा रही है और नियम विरुद्ध कार्य मिलने पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!