Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मेडिकल छात्रों की फीस के मामले में अन्य राज्यों का किया जायेगा अध्ययन : स्वास्थ्य मंत्री

  • उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा बयान, कैबिनेट में लाया जायेगा क्लीनिकल एक्ट संशोधन प्रस्ताव
  • मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र शुरू होगी फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया
  • नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने आयोजित किया स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, देहरादून। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के छोटे एवं मध्यम वर्गीय अस्पतालों को क्लीनिकल एस्टेबलिसमेंट एक्ट तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान (सीटीपी) एवं एफल्यूट ट्रीटमेंट प्लान (एटीपी) के तहत छूट दिये जाने के लिये प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जायेगा। इससे पूर्व देश के अन्य राज्यों में लागू व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन भी किया जायेगा। जो उपरोक्त व्यवस्थाओं के संबंध में रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी।

यह बात उन्होंने राजधानी देहरादून के एक निजी होटल में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में लागू क्लीनिकल एस्टेबलिसमेंट एक्ट तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान (सीटीपी) एवं एफल्यूट ट्रीटमेंट प्लान (एटीपी) के प्रावधानों में छूट के लिए उनसे चिकित्सकों के कई संगठनों ने माँग रही है। जिस पर निश्चित रूप से निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान सरकारी डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ ही निजी अस्पतालों, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए सभी साधुवाद के पात्र हैं।

राज्य में चिकित्सा शिक्षा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का संचालन शुरू कर दिया जायेगा, जबकि हरिद्वार, रूद्रपुर तथा पिथौरागढ़ मेडिकल कालेजों का जल्द शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इसके अलावा राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में रिक्त लगभग 350 पदों पर फैकल्टी की नियुक्ति की जायेगी, ताकि मेडिकल कॉलेजों में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके।

[highlight]मेडिकल छात्रों की फीस कम किये जाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस संबंध में अन्य राज्यों के फीस स्ट्रेक्चर का अध्ययन कर समस्या का हल निकाला जायेगा।[/highlight]

स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ० आर.के. जैन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रांतीय व्यवस्था प्रमुख सुरेन्द्र मित्तल, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना, एनएमओ के कार्यकारी अध्यक्ष ललित वाष्णेय, प्रांत सचिव डॉ० विनोद, डॉ० नीरज, डॉ० हिमांश ऐरन, डॉो अशंक, डॉ० बिजयेन्द्र सिंह, डॉ० योगेश्वरी, डॉ० जे.पी. शर्मा, डॉ० गीता खन्ना, डॉ० डी.पी. पंत, डॉ० एस.डी. जोशी के अलावा दून मेडिकल कॉलेज, एम्स ऋषिकेश, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, सीमा डेंटल कॉलेज सहित अन्य मेडिकल कॉलेज के एनएमओ से जुड़े छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!