Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

मौलाना ने पूरे पाकिस्‍तान को ठप करने का किया एलान – डरी इमरान सरकार ने लिया यह फैसला

अपने हजारों समर्थकों के साथ कराची से आजादी मार्च लेकर इस्‍लामाबाद पहुंचे उलमा-ए-इस्लाम प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की ओर से पीएम इमरान खान के इस्‍तीफे के दो दिन के अ‍ल्‍ट‍िमेटम की अवधि रविवार रात को समाप्‍त हो गई। मौलाना ने कल एलान किया कि इस्‍लामाबाद बंद करने के बाद अब पूरे देश में बंदी की जाएगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि आजादी मार्च का मकसद जबतक हासिल नहीं हो जाता तब तक उनका और उनके समर्थकों को संघर्ष जारी रहेगा।

दूसरी ओर विपक्षी दलों के आजादी मार्च से डरे पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का हौसला अब पस्त होने लगा है। यही वजह है कि उनकी सरकार अब मार्च की अगुआई करने वाले उलमा-ए-इस्लाम प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के खिलाफ केस करने की तैयारी में है। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान सरकार उन पर विद्रोह के आरोप में मामला दायर करेगी।

पाकिस्‍तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री परवेज खट्टक ने शनिवार को कहा कि सरकार ने उलमा-ए-इस्लाम संगठन के प्रमुख मौलाना फजलुर पर विद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री इमरान खान और सरकारी संस्थानों के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम किया है। इन्‍हीं आरोपों में मौलाना पर मुकदमा दायर किया जाएगा।

अपने हजारों समर्थकों के साथ कराची से आजादी मार्च लेकर पहुंचे फजलुर पीएम इमरान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी इस्लामाबाद में धरने पर बैठे हैं। उनके इस आंदोलन को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) समेत सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दे रखा है। सरकार विरोधी आजादी मार्च की अगुआई कर रहे मौलाना ने शुक्रवार को रैली में इमरान को इस्तीफा देने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया था।

उलमा-ए-इस्लाम संगठन के प्रमुख मौलाना ने यह भी कहा था कि जनता प्रधानमंत्री को उनके आवास में घुसकर बंदी बना सकती है। उन्हें इस्तीफा देने के लिए विवश कर सकती है। इस बयान पर रक्षा मंत्री ने कहा, ‘इस तरह का एलान लोगों को भड़काने और विद्रोह करने वाला कृत्य है। सरकार आजादी मार्च से डरी नहीं है, लेकिन सरकारी संस्थानों की छवि खराब करने को लेकर विपक्षी नेताओं के भाषण दुर्भाग्यपूर्ण हैं।’

मौलाना फजलुर ने यह संकेत दिया है कि इमरान सरकार के खिलाफ दबाव बनाए रखने के लिए आगामी दो दिनों में कोई कड़ा फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने धरनास्थल पर शनिवार रात अपने समर्थकों से कहा, ‘हमारा इतिहास आंदोलनों से भरा पड़ा है। हमें एक-दो दिन में कोई निर्णय लेना होगा।’ फजलुर के नेतृत्व में गत 27 अक्टूबर को कराची से चला आजादी मार्च शुक्रवार तड़के इस्लामाबाद पहुंचा था। तब से उनके समर्थक और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता इस्लामाबाद के पेशावर मोड़ इलाके में डेरा डाल रखे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!