Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंदेश

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने विदेश से आने वाले विदेशी नागरिकों व एनआरआइ पर वैष्णो देवी यात्रा पर लगा दी रोक

आकाश ज्ञान वाटिका। १६ मार्च, २०२० (सोमवार)। कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने विदेशी नागरिकों, अप्रवासी भारतीयों (एनआरआइ) और विदेश से आने वाले भारतीयों पर माता वैष्णो देवी यात्रा करने पर रोक लगा दी है। श्राइन बोर्ड ने रविवार को जारी एडवाइजरी में कहा कि देशभर से आने वाला कोई भी अगर खांसी और जुकाम से पीड़ित है तो वे यात्रा पर न आए।

एडवाइजरी में विदेशी, अप्रवासी भारतीय (एनआरआइ) और विदेश से लौटने वाले भारतीय विदेश से लौटने के 28 दिनों तक यात्रा न करने का उल्लेख है। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन कटड़ा, हेलीपैड, निहारिका कांप्लेक्स में यात्री हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं।

प्रभावित देशों से आ रहे यात्रियों से फार्म भरवाए जा रहे थे। इसके साथ कटड़ा में श्रद्धालुओं को जागरूक बनाने के लिए यात्रा संबंधी हिदायतों के बोर्ड लगाए हैं। बोर्ड के डॉक्टरों, स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया है। बोर्ड के स्टाफ व श्रद्धालुओं के लिए मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर व अन्य जरूरी सामान मुहैया करवाया है।

इस समय माता वैष्णो देवी में ताराकोट, बाणगंगा, हेलीपैड में श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। बोर्ड के सभी संस्थानों की नियमित साफ-सफाई के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई दिन में चार बार की जा रही है। कतारें लगने की जगह, वेटिंग हॉल जैसी स्थानों के साथ अटका आरती की जगह को सैनिटाइज किया जा रहा है।

 कटड़ा में धारा 144 लागू

जिला आयुक्त रियासी इंदु कंवल चिब ने कोरोना वायरस को लेकर आधार शिविर कटड़ा में धारा 144 लगा दी है। कटड़ा में भंडारों, लंगरों, सार्वजनिक कार्यक्रमों, जिम, मॉल पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जरूरी न हो तो यात्रा करने से परहेज करें

निदेशक ने लोगों से अनुरोध किया है कि स्वस्थ लोग मास्क न पहनें। लोग अपने हाथ साबुन से धोएं। अगर बार-बार एक मास्क का इस्तेमाल करते हैं या फिर छह घंटे से अधिक एक मास्क पहनते हैं तो इससे इंफेक्शन की आशंका बढ़ जाती है। सरकार ने लोगों से भयभीत न होने के लिए कहा है। अगर जरूरी न हो तो यात्रा करने से भी परहेज करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!