Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून के शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बनेगी भारतीय सेना का हिस्सा, 29 मई को होंगी पास आउट

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2021, सोमवार, देहरादून। दून के लाल शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल दो साल पहले जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश पर कुर्बान हो गए थे। इस अंतराल में विभूति के देश सेवा के जज्बे ने उनकी पत्नी निकिता के भीतर न सिर्फ नया रूप लिया, बल्कि सेना में भर्ती होने का उनका सफर अब अंतिम पड़ाव पर है। वह ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी), चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं और अब भारतीय सेना का हिस्सा बनने से बस चंद कदम ही दूर हैं। वह 29 मई को पास आउट होने जा रहीं हैं। उनसे पहले चंद्रबनी के शहीद शिशिर मल्ल की पत्नी संगीता और नींबूवाला के शहीद अमित शर्मा की पत्नी प्रिया सेमवाल पहले ही सैन्य वर्दी पहन उदाहरण स्थापित कर चुकी हैं। वहीं हर्रावाला निवासी शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति अभी ओटीए में प्रशिक्षण ले रही है हैं।

देहरादून शहर के डंगवाल मार्ग निवासी मेजर विभूति जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। पति की वीरता से अभिभूत वह उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेना में अफसर बनने जा रही हैं। कश्मीर की रहने वाली निकिता के परिवार ने आतंक को काफी करीब से देखा हुआ है। उनकी मजबूती की झलक निकिता के व्यक्तित्व पर भी नजर आती है।

मुश्किल घड़ी में उन्होंने न केवल खुद को बल्कि परिवार को भी संभाला। इससे पहले वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थीं। पति की शहादत के बाद की स्थिति से बाहर आने में उन्हें काफी समय लगा। उन्होंने तय किया कि वह अपने पति की तरह ही सैन्य वर्दी पहनेंगी। यह एक नई पारी है जो कॉरपोरेट कल्चर से पूरी तरह से अलग है। उनके स्वजन लेफ्टिनेंट कर्नल विकास नौटियाल ने बताया कि इस खुशी के पल में परिवार के सभी लोग शामिल होना चाहते थे लेकिन कोरोना की वजह से निकिता के अभिभावक ही परेड में जा पाएंगे। पासिंग आउट के बाद वह 21 दिन की छुट्टी आएंगी। यदि दून में हालात ठीक रहे तो इस दौरान वे यहां भी आएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!