Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

मसूरी व नैनीताल में बाजार शनिवार, रविवार को खुले रखने की अनुमति दी जा सकती, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी और सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए दोनों शहरों में शनिवार और रविवार को बाजार खुले रह सकते हैं। कुछ और रियायत के साथ कोविड कर्फ्यू की अवधि एक हफ्ते आगे बढ़ाने जा रही सरकार कर्फ्यू की एसओपी में इसका प्रविधान करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा प्रदेश में बाजार खुलने का समय दो घंटे बढ़ाया जा सकता है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में 10 से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू लागू किया गया। इसके बाद से सरकार एक-एक हफ्ते इसकी अवधि बढ़ाती आ रही है। वर्तमान में लागू कर्फ्यू की अवधि 29 जून की सुबह छह बजे खत्म हो रही है। हालांकि, इस बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद कर्फ्यू में तमाम रियायत भी दी गई हैं। शनिवार व रविवार को छोड़कर हफ्ते में पांच दिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बाजार खुल रहे हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े सरकारी कार्यालय पूर्ण क्षमता के साथ खुल रहे हैं, जबकि शेष 50 फीसद क्षमता के साथ। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमण के मामले बेहद घट गए हैं। रविवार को तो कोरोना संक्रमण के सौ से भी कम मामले आए।

इस सबको देखते हुए कोविड कफ्र्यू में और अधिक ढील देने की मांग उठ रही है। यही नहीं, मसूरी और नैनीताल समेत अन्य पर्यटक स्थलों में भी शनिवार व रविवार को सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है, लेकिन इन सप्ताहांत में बाजार बंद रहने से दिक्कतें भी आ रही हैं। लिहाजा, पर्यटक स्थलों को शनिवार व रविवार को कर्फ्यू से छूट देने की मांग भी उठाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार रविवार को कोविड कर्फ्यू के संबंध शासन स्तर पर विचार किया गया और इस बात पर सहमति बनी कि कुछ और रियायत के साथ इसकी अवधि एक सप्ताह आगे बढ़ा दी जाए।

सूत्रों ने बताया कि 29 जून से बाजारों के खुलने का समय सुबह आठ से शाम सात बजे तक करने और केवल मसूरी व नैनीताल में बाजार शनिवार, रविवार को खुले रखने की अनुमति दी जा सकती है। मसूरी व नैनीताल में शनिवार और रविवार के स्थान पर सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद रखे जा सकते हैं। इसके अलावा जिम और कोचिंग इंस्टीट्यूट को 50 फीसद क्षमता के साथ संचालन की अनुमति दी जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि कर्फ्यू के संबंध में सोमवार को मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी कर दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!