Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कई राज्यों के उपचुनाव परिणाम आज, कैराना समेत लोस की चार और विस की 10 सीटों के आएंगे नतीजे

 नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम गुरुवार को आएंगे। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। लोकसभा की जिन सीटों पर सबकी नजर है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर सीट अहम है। कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। यहां भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशियों में से एक लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के रालोद को समर्थन देने के बाद अब चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है।

गौरतलब है कि सोमवार को हुए उपचुनाव में ईवीएम में खराबी को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। सपा नेता रामगोपाल यादव और रालोद प्रमुख अजित सिंह चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंच गए थे। वहीं भाजपा ने भी ईवीएम मशीनों के ब्रेकडाउन होने को गंभीर मामला बताया था।

इन उपचुनावों के आएंगे नतीजे

-उप्र की कैराना लोस और नूरपुर विस सीट

-बिहार की जोकीहाट विस

-झारखंड की सिल्ली व गोमिया विस सीट

-उत्तराखंड की थराली विस सीट

-पश्चिम बंगाल की महेशतला विस सीट

-महाराष्ट्र की दो लोस सीटों पालघर और भंडारा-गोंडिया -नगालैंड लोकसभा सीट

-पंजाब की शाहकोट विस।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!