Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

मशहूर गायक बप्पी लहरी पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में कई फिल्मी सितारे पहुंचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, मुंबई। हिंदी सिनेमा के मशहूर और दिग्गज गायक बप्पी लहरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मंगलवार देर रात को उनका मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। बप्पी लहरी के निधन की खबर बुधवार को सामने आई। जिसके बाद उनके चाहने वाले शोक में डूब गए। अब गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया है। बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट पर किया है।

अब दिग्गज गायक पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके बेटे बप्पा ने मुखाग्नि दी। बुधवार को बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार उनके बेटे की वजह से नहीं हो सका, क्योंकि उनके बेटे बप्पा लहरी अमेरिका रहते हैं। ऐसे में उन्हें आने में समय लगा। बप्पी लहरी के निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। बॉलीवुड के सितारे उन्हें निधन पर शोक जताया रहे हैं। बप्पी लहरी की अंतिम विदाई में शक्ति कपूर, उदित नारायण, विद्या बालन, मीका सिंह, विंदू दारा सिंह, भूषण कुमार, सुनील पाल और गायक शान सहित कई फिल्मी हस्तियों ने बप्पी लहरी की अंतिम विदाई में हिस्सा लिया। बप्पी दा का अंमित संस्कार 1 बजे के बाद किया गया है। बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने कंटेंपरेरी स्टाइल से चार चांद ही लगा दिए थे। आरडी बर्मन के बाद उन्होंने अपने अलग स्टाइल से लोगों का दिल जीता था। चलते चलते, थानेदार, साहेब, डिस्को डांसर, सैलाब और नमक हलाल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया था।

दिग्गज गायक बप्पी लहरी बीते 29 दिनों से मुंबई के जुहू में स्थित सिटीकेयर अस्पताल में भर्ती थे। वह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और बार-बार होने वाले सीने के इनफेशन से पीड़ित थे। डॉक्टर के अनुसार बीच में उन्हें आराम मिल गया था। जिसके बाद बप्पी लहरी को 15 फरवरी को अस्पताल से डिसचार्ज कर घर भेज दिया गया था, लेकिन देर रात उनका निधन हो गया था। 69 साल के बप्पी दा के लिए फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरी देश की आंखें नम हो गईं।

मशहूर बप्पी लहरी के परिवार में गम का माहौल है, निधन की खबर मिलते ही उनके घर पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। उन्हें आखिरी बार देखने के जाने वालों में सिंगर अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, काजोल और अभिजीत भट्टाचार्य शामित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!