Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

देहरादून रोड, ऋषिकेश में नियम विरुद्ध संचालित के किए जा रहे ‘मन्नत डायग्नोसिस सेंटर’, को किया गया सील

डॉ० खरोला जिस समय अपने निजी निजी क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड कर रहे थे उस समय उनकी उपस्थिति राजकीय चिकित्सालय में होनी चाहिए थी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 सितम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर विशेष निगरानी बनाये रखने तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है। देहरादून रोड ऋषिकेश में अवस्थित मन्नत डायग्नोसिस सेंटर की लंबे समय से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि वहाँ पर डॉ० यू.एस. खरोला, जो राजकीय चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट हैं, के द्वारा सरकारी समय में क्लीनिक संचालित किया जाता है तथा सरकारी चिकित्सालय में आए हुए मरीजों को अपने निजी चिकित्सालय में भेजा जाता है तथा निजी चिकित्सालय के माध्यम से इलाज किया जाता है। साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत भी लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को विशेष निगरानी बनाए रखते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशा के अनुपालन में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज तहसील ऋषिकेश के महिला कर्मचारी श्रीमती लक्ष्मी धनाई तथा श्रीमती प्रेरणा भट्ट को मन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर, देहरादून रोड, ऋषिकेश में मरीज बनाकर जाँच एवं परीक्षण हेतु भेजा गया। उनकी सूचना के पश्चात उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डॉ० यू.एस. खरोला, जो राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत हैं, के द्वारा अपना निजी क्लीनिक राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के बाहर संचालित कर गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जाँच एवं परीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान समय अपराहन 12ः40 बजे डॉ० खरोला द्वारा श्रीमती रूपा पत्नी निर्मल सिंह निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश का अल्ट्रासाउंड करते हुए अल्ट्रासाउंड कक्ष में पाए गए, जबकि जिस समय निजी क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था, उस समय डॉ० खरोला की उपस्थिति राजकीय चिकित्सालय में होनी चाहिए थी।

उप जिलाधिकारी द्वारा सरकारी चिकित्सक द्वारा कार्यालय समय में निजी क्लीनिक में प्रैक्टिस करने तथा निजी क्लीनिक के अनियमित रूप से संचालित होने पर तत्काल डॉ० प्रदीप कुमार चंदोला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश को मौके पर बुलाया गया। साथ ही कोतवाली ऋषिकेश से फोर्स बुलाई गई। नियम विरुद्ध संचालित के किए जा रहे मन्नत डायग्नोसिस सेंटर, देहरादून रोड, ऋषिकेश को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। इसके साथ ही राजकीय चिकित्सक के कार्यालय समय में निजी क्लीनिक चलाने पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की संस्तुति करते हुए, जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा उसके पश्चात राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टर खरोला का कक्ष खाली है। उनके कक्ष में ड्यूटी पर तैनात कार्मिक शैली पवार द्वारा जानकारी दी गई कि डॉ० साहब काफी समय से अस्पताल में उपस्थित नहीं है। अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तो दो पंजिका में प्रस्तुत की गई, जिनमें क्रमश 8 और 26 मरीज दर्ज किए गए हैं, जबकि मौके पर एक भी मरीज नहीं पाया गया। मन्नत सेंटर में निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मरीज एवं तीमारदार बैठे हुए पाए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!