Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

मंगेश घिल्डियाल को बनाया गया जनपद टिहरी का जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2020, शनिवार। शासन ने टिहरी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों को बदलने के साथ ही 16 आइएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। आइएएस मंगेश घिल्डियाल को जिलाधिकारी टिहरी और वंदना को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। अरविंद सिंह हयाकी कुमाऊं मंडल के नए आयुक्त होंगे। इसके अलावा पाच पीसीएस अधिकारियों के पदभार भी बदले गए हैं।

गुरुवार को शासन ने आइएएस और पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसके अनुसार अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश से लोक निर्माण विभाग और अध्यक्ष ब्रिज, रोपवे, टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) का अहम पदभार वापस ले लिया गया है। प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन को प्रमुख सचिव नियोजन तथा बाह्य साहयतित परियोजना का जिम्मा सौंपा गया है।

सचिव आरके सुधाशु को लोक निर्माण विभाग व ब्रिडकुल के अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। सचिव अमित नेगी को चिकित्सा शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना निदेशक सीपीडी का जिम्मा सौंपा गया है। शैलेश बगोली को सचिव आपदा प्रबंधन तथा परियोजना निदेशक बाह्य सहायतित योजना का जिम्मा दिया गया है।

नितेश कुमार झा को सचिव सिंचाई, लघु सिंचाई तथा पेयजल का जिम्मा दिया गया है। हरबंश सिंह चुघ को सचिव वन एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी दी गई है। शासन में सचिव अरविंद सिंह ह्याकि को अब आयुक्त कुमाऊं मंडल का जिम्मा सौंपा गया है। सचिव बृजेश कुमार संत को पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी टिहरी वी षणमुगम को अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास का जिम्मा दिया गया है। जिलाधिकारी नैनीताल नीरज खैरवाल से आयुक्त कुमाऊं मंडल का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। आइएएस दीपेंद्र कुमार को आयुक्त परिवहन एवं राज्य संपत्ति अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। आइएएस सौरभ गहरवार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा शासन ने पीसीएस अधिकारियों के पदभार में भी बदलाव किया गया है।

पीसीएस झरना कमठान को एडिशनल मिशन डायरेक्टर एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अभिषेक त्रिपाठी से यह जिम्मा वापस लिया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे। अरविंद पाडेय को रुद्रप्रयाग से अपर जिलाधिकारी देहरादून के पद पर भेजा गया है। रामजी शरण को देहरादून से रुद्रप्रयाग भेजा गया है। वह कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के विधायक अमनमणि त्रिपाठी को केदारनाथ जाने की अनुमति देने के मामले में चर्चाओं में आए थे। वहीं सचिवालय सेवा से अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत से राज्य संपत्ति अधिकारी का पदभार वापस लिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!