Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कोरोना संक्रमण फैलने के कारण सील की गई निरंजनपुर मंडी सोमवार से खुली, जाने नियम और शर्तें

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2020, सोमवार। कोरोना संक्रमण फैलने के कारण सील की गई मंडी सोमवार से खुल गई है। प्रशासन ने समीक्षा के बाद मंडी खोलने की अनुमति दी थी। नए नियम और शर्तों के साथ मंडी से व्यापार हो सकेगा। हालांकि इससे शहर में फल-सब्जी की आपूर्ति में सुधार आने की उम्मीद है।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बंद पड़ी निरंजनपुर सब्जी मंडी खुल गई है। पहले दिन मंडी में सब्जी विक्रेताओं की भीड़ नजर नहीं आई। इस दौरान एहतियातन गेट पर आ रहे लोगों को सैनिाइज भी किया जा रहा है। आपको बता दें कि दो बार की समीक्षा के बाद प्रशासन ने सोमवार से मंडी खोलने की अनुमति दी। प्रशासन ने मंडी संचालन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए। सब्जी और फल के कारोबार के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा मानकों के अनुपालन को भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा आढ़ती, वेंडर, फुटकर विक्रेताओं के लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं।

कोरोना जांच रिपोर्ट जरूरी

मंडी अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंडी में प्रवेश से पहले आढ़ती को कोरोना जांच रिपोर्ट मंडी प्रशासन को देनी होगी। जो आढ़ती जांच रिपोर्ट नहीं देगा, उसे दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

50 लोडर को ही प्रवेश 

मंडी में प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के तहत एक समय पर 50 लोडर और एक लोडर में एक वेंडर और एक ड्राइवर को ही प्रवेश की अनुमति है। लेकिन मंडी में प्रवेश करने वाले लोग सभी पास धारक होंगे। एक समय पर 75 दुकानें खोली जाएंगी। इसके अलावा बाहर से आने वाले वेंडर, फुटकर विक्रेताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

फल और सब्जी के लिए अलग-अलग टाइम

प्रशासन के आदेश के क्रम में मंडी में सुबह चार बजे से आठ बजे तक केवल सब्जी का कारोबार होगा, जबकि सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक केवल फल का कारोबार होगा। इसके अलावा मंडी में देर रात से ही फल सब्जी की आवक शुरू कर दी जाएगी।

आइएसबीटी तक ठेली प्रतिबंधित

वहीं, प्रशासन के आदेशानुसार लालपुल से लेकर आइएसबीटी तक के बीच कोई भी ठेली नहीं लगेगी। यहां केवल सब्जी और फल के वेंडर सब्जी लेने निरंजनपुर मंडी पहुंचेंगे।

चार जून को बंद की गई थी मंडी

मंडी में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री के आदेशों के क्रम में जिला प्रशासन ने बीते चार जून को मंडी को 11 जून तक के लिए सील कर दिया था। तब से मंडी समिति शहर में फल-सब्जी की आपूर्ति वाहनों के माध्यम से कर रही थी। नानूरखेड़ा स्थित मिनी मंडी से फल-सब्जी की आपूर्ति की जा रही थी। इस दौरान निरंजनपुर मंडी में दुकानों और गोदामों को सैनिटाइज किया जा रहा था।

मंडी के श्रमिकों की जांच रिपोर्ट का इंतजार

निरंजनपुर मंडी के सभी आढ़तियों और उनके कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। इसमें अब तक करीब डेढ़ सौ आढ़तियों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें से अधिकांश ने निजी लैब में जांच कराई थी। डेढ सौ के करीब आढ़तियों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। जबकि, रैपिड टेस्ट और रैंडम सैंपलिंग के बाद अब भी कई कर्मचारियों और श्रमिकों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। अब इनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, मंडी समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा के अनुसार अभी तक जितने आढ़तियों और कर्मचारियों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, केवल उन्हें ही मंडी में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। सीमित संख्या के साथ मंडी का संचालन किया जाएगा।

आढ़तियों ने रिपोर्ट देने में जताई असमर्थता

उधर, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र आनंद का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो जांच की गई थी, उसकी कॉपी हमारे पास नहीं है। इसलिये जांच रिपोर्ट की कॉपी जमा कराने में आढ़ती असमर्थ हैं। यह डाटा प्रशासन के पास उपलब्ध है।

आम आदमी के लिए मंडी में प्रतिबंध

मंडी में अब भी लॉकडाउन के दौरान की व्यवस्था रहेगी। यह केवल आढ़तियों और वेंडरों को एंट्री मिलेगी। आमजन के लिए मंडी बंद रहेगी।

क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वाले आढ़तियों पर पुलिस सख्त

होम क्वारंटाइन किए गए आढ़तियों की ओर से लगातार क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने थाना स्तर पर ऐसे करीब 250 आढ़तियों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें क्वारंटाइन किया गया है। इन पर नजर रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस छह आढ़तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है, जो क्वारंटाइन होने के बावजूद बाजार में सब्जियां बेच रहे थे।

यही कारण है कि पुलिस के आला अधिकारियों ने सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह ऐसे आढ़तियों पर सख्ती से नजर रखें। सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि जिन आढ़तियों को क्वारंटाइन किया गया है, उन पर पुलिस की नजर है। सबकी लिस्ट बनाकर थाना स्तर पर भेजी गई है। क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद ही आढ़तियों को बाहर निकलने की इजाजत दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!