Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

मण्डायुक्त श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने सभी नगारिकों को हरेला पर्व की शुभकामनाऐं दी, शिप्रा नदी के जल स्त्रोत क्षेत्र में किया पौधारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 16 जुलाई 2020, भवाली/नैनीताल (सूचना)। हरेला पर्व के पावन अवसर पर मण्डायुक्त श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने शिप्रा नदी के जल स्त्रोत क्षेत्र में सेनिटोरियम के पास आयोजित वृहद्ध पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। उन्होंने सभी नगारिकों को हरेला पर्व की शुभकामनाऐं दी। श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी के सेनिटोरियम पहुँचने पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा तथा सभासद ममता बिष्ट द्वारा परम्परागत तरीके से आयुक्त का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने कहा कि हरेला हरियाली, खुशहाली एवं समृद्धि का प्रतीक होने के साथ ही संस्कृति, परम्परा एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चक्र को स्थिर रखने, जल, जंगल एवं जमीन को बचाये रखने व पर्यावरण को स्वस्थ बनाये रखने के लिए पौधे लगाने के साथ ही इनके संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों पर गर्व है जिन्होंने हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के महापर्व हरेला की शुरूआत की, मौसम परिवर्तन के कारण इस पर्व की महत्ता लगभग पूरे विश्व में महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर पौधारोपण के लिए शिप्रा नदी पुर्नजीवन हेतु नदी के जलग्रहण क्षेत्र को चुना गया है।
मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष मानसून सत्र के दौरान विभिन्न प्रजाति के 15 लाख पौधे लगाये गये थे। इस वर्ष 15 लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया जायेगा। वर्तमान समय में वन विभाग की नर्सरी में विभिन्न प्रजाति के इक्कीस लाख पौधे तैयार हैं। जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम 1 जुलाई से शुरू किया जा चुका है जोकि मानसूनकाल में लगातार चलता रहेगा। प्रत्येक ब्लाॅक के माध्यम से 27 हजार पौधों का रोपण कराया जा रहा है। इस वर्ष लगभग एक लाख पौधे मनरेगा के माध्यम से भी लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि शिप्रा नदी क्षेत्र में 844 लाख लीटर जल संरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षित करने के लिए चाल-खाल निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा।
इस अवसर पर बांज, बमोर, उदीस आदि के दो हजार पौधों का रोपण किया गया तथा नेपियर, ओंस, मौस, तुषार के घास प्रजाति के बीस हजार पौधों का भी रोपण किया गया।
कार्यक्रम में पालिका अध्यक्षक संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, सीएफओ कुबेर सिंह बिष्ट, डीएफओ टीआर बीजूलाल, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एपीडी संगीता आर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, सीएचओ भावना जोशी आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!