Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मजदूरों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 13 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। आज मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा गांधी रोड स्थित जैन भवन जैन धर्मशाला में पुलिस प्रशासन द्वारा राहत शिविर में ठहरे हुए मजदूरों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए।

इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन ने कोविड-19 से संबंधित बचाव हेतु जरूरी जानकारी दी और उनको जागरूक किया कि किस तरह हम कोविड-19 से बच सकते हैं। इस वैश्विक महामारी से हम सबको मिलकर लड़ना होगा तभी हम सुरक्षित और स्वस्थ रह पाएंगे। साथ ही अपने परिवार को भी सुरक्षित कर पाएंगे। इसी क्रम में श्री संदीप जैन को डीएम डॉ० आशीष श्रीवास्तव जी द्वारा कोरोना वारियर्स घोषित होने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी ओर कहा कि वह इसी तरह भविष्य में कार्य करते रहें।

इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए सभी मजदूरों को आरोग्य सेतु एप्प की जानकारी दी एवं सैनिटाइजर किस तरह उपयोग में लाया जाता है, इसका उपयोग भी बताया। हमारे द्वारा दी गई जानकारी और उनको सुरक्षित करते हुए देख सभी मजदूरों की आँखों में पानी आ गया और हम सबको धन्यवाद दिया कि आप लोगों ने हमारे बारे में इतना सोचा जिससे हम और हमारा परिवार आपका हृदय से आभारी है हम अपने परिवार से दूर है इसलिए हमें उनकी भी चिंता लगी रहती है ।

इस अवसर पर जैन भवन मंत्री श्री संदीप जैन ने भी हमारे द्वारा दी गई राहत सामग्री के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष श्री श्याम अग्रवाल जी सिद्धार्थ जैन मोनू जैन जी आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!