Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को अपराध और नशा मुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता- डीजीपी

जनसंवाद- जनता के सहयोग से नशा व अपराध पर तेजी से कार्रवाई का दिया भरोसा

उत्कृष्ट अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया

ऊधम सिंह नगर। जनसंवाद कार्यक्रम में डीजीपी ने यातायात व्यवस्था, नशा व महिला सम्बन्धित अपराधों पर मिले सुझावों पर अमल का भरोसा दिया। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करेगा। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को जनता के सहयोग से सफल बनाने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा ह। कहा कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आम जनता से भी अपना सहयोग करने की अपील की ।

डीजीपी ने सुझाव दिया कि नशे में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कर नशे के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाई जा सकती है। जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक किच्छा तिलकराज बेहड़, विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सुश्री नीहारिका तोमर के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न सभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

डीजीपी ने कहा कि फरार अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की जाएगी। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को सम्मानित किया

▪️सी0ओ0 सितारगंज  बहादुर सिंह चौहान सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाने के संबंध में।
▪️चौकी प्रभारी आवास विकास थाना ट्रांजिट कैम्प अरविंद बहुगुणा इंडसड बैंक के 13 करोड़ 51 लख रुपए वापस लाने में
▪️कोतवाली रुद्रपुर से महिला उप निरीक्षक दीपा अधिकारी बाल अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की गिरफ्तारी कर जेल भेजने में
▪️सीसीटीएनएस से महिला आरक्षी डोली जोशी सीसीटीएनएस ने संबंधी ऑनलाइन कार्यों को बेहतर तरीके से करने में
▪️पी0आर0ओ0 ऑफिस से आरक्षी विक्रांत फरियादियों पीड़ितों को उच्च अधिकारियों से मिलवाने तथा सुनवाई कराने में
▪️फायर स्टेशन काशीपुर से फायरमैन रश्मि अग्निकांड में सतर्क रहकर अच्छी ड्यूटी करने में
▪️साइबर सेल से महिला आरक्षी पूजा मेहरा एवं ज्योति चौधरी को इंडसड बैंक के 09 करोड़ रुपए वापस दिलाने में
▪️डिजिटल वॉलिंटियर धर्मेंद्र तथा नाजिम को सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाले लोगों को सही जानकारी सोशल मीडिया में प्रेषित करने के लिए
▪️ट्रैफिक वालंटियर जसप्रीत एवं संदीप दुर्घटना में घायलों की मदद करने में

31 पीएसी/ 46 पीएसी/ आई0आर0बी0 प्रथम का सम्मेलन

पुलिस महानिदेशक ने 31पीएसी, 46पीएसी एवं आई0आर0बी0 प्रथम के अधिकारी/कर्मचारियों एवं 31पीएसी में प्रचलित हे0कानि0 (वरिष्ठता) पदोन्नति प्रशिक्षण में आये कर्मचारियों व्यक्तिगत/पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनके निदान के निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पीएसी एक अनुशासित बल है जिसे हमेशा विषम/ आपात स्थिति के लिये तैयार रहना पड़ता है। इसके अतिरिक्त सेनानायकों को जवानों में बेहतर अनुशासन बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

इससे पूर्व, डीजीपी ने पुलिस लाइन रुद्रपुर में गार्द की सलामी ली। और क्वार्टर गार्द, आरमरी, जिम और एमटी शाखा का भ्रमण कर नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा 150 सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र, श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी, सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी, डॉ0 पंकज भट्ट, सेनानायक 46वी वाहिनी पीएसी,  रामचन्द्र राजगुरु, सेनानायक आई0आर0बी0 प्रथम, डॉ0 उत्तम सिंह नेगी,  वीर सिंह,  बिमल कुमार आचार्य, श्रीमती मनीषा जोशी उपसेनानायक 31/46पीएसी/आई0आर0बी0 प्रथम,  तपेश कुमार चन्द्र,  भूपेन्द्र सिंह धौनी, बलजीत सिंह भाकुनी सहायक सेनानायक 31/46पीएसी/आई0आर0बी0 प्रथम एवं राजपत्रित अधिकारी एवं वाहिनियों के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!