Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

बारिश में भीग भी जायें तो भी खराब नहीं होगा मेकअप, जानिए मानसून के स्मार्ट मेकअप टिप्स

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2023, गुरूवार, देहरादून। मानसून का मौसम आते ही महिलाओं को सबसे बड़ी चिंता होती है मेकअप की. खासकर अगर आप कॉलेड गोइंग है, वर्किंग वुमेन हैं या फिर किसी खास पार्टी फंक्शन के लिए तैयार होने वाली हैं तो मेकअप करने से पहले आपका बारिश के मिजाज़ को समझना पड़ता है। लेकिन अब हम आपको ऐसे स्मार्ट मेकअप टिप्स देने जा रहे हैं जो बारिश में भीग जाने पर भी खराब नहीं होगा। यानि आप अगर बारिश में नहा भी लें तो भी ये मेकअप फैलेगा नहीं। तो आइए जानते हैं मानसून में मेकअप करने के ये स्मार्ट टिप्स जो आपको और भी सुंदर बना देंगे।

➤ मानसून के मौसम में मेकअप करने से पहले अपने चेहरे पर मैटिफाइंग प्राइमर लगाएं ऐसा करेंगी तो आपका मेकअप बारिश के दिनों में ज्यादा देर तक स्टे करेगा।

➤ फाउंडेशन लगाने से बचना नहीं है. कुछ लोग बारिशों में फाउंडेशन ना लगाने की सलाह भी देते हैं लेकिन आपको वॉटर प्रूफ या फिर जेल मिक्स करते फाउंडेशन को लाइट बनाकर फिर उसे स्किन पर अप्लाई करना चाहिए। ऐसा करने से आपका फाउंडेशन दिनभर चेहरे पर स्टे करेगा और बारिश की बूंदो से खराब भी नहीं होगा।

➤ बारिशों के दिनों में सिर्फ वॉटरप्रूफ आईलाइनर की ही इस्तेमाल करें. तेज बारिश में भी ये आपकी आंखों की खूबसूरती खराब नहीं होने देगा।

➤ आईशैडो लगाना अगर आपको पसंद हैं तो मानसून में वाइब्रेंट कलर का चुनाव करें बस एक बात का ख्याल रखें की आईशैडो भी वॉटरप्रूफ ही होना चाहिए।

➤ मस्कारा अगर वॉटर प्रूफ लगा रही हैं तो टेंशन की बात नहीं है लेकिन वॉटर प्रूफ मस्कारा नहीं है तो आप इसे मेकअप करते समय अवॉयड भी कर सकती हैं।

➤ लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है. लेकिन बारिश में लिपस्टिक फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है ऐसे में आपको सिर्फ मैट लिपस्टिक ही लगानी चाहिए। ग्लोसी या क्रीम लिपस्टिक गलती से भी ना लगाएं।

➤ अपने  पास हमेशा ब्लोटिंग पेपर रखें। अगर बारिश की बूंदे आपके चेहरे पर पड़ी हैं तो आप किसी तौलिये या कपड़े से उसे ना पौंछे इससे मेकअप खराब हो जाता है। मेकअप पर ऊपर से पानी पड़ जाए या स्किन का एक्सेस ऑयल निकले उसे हमेशा ब्लोटिंग पेपर से ही साफ करना चाहिए।

➤ सारा दिन मेकअप को फ्रेश लुक देने के लिए सबसे लास्ट में सेटिंग स्प्रे जरूर अप्लाई करें. इससे आपका मेकअप बारिश की बूंदों से फैलेगा नहीं। एक तरीक से ये सेटिंग स्प्रे आपके मेकअप की कोटिंग कर देता है।

अतः बारिश के मौसम में अगर इन बातों का रखेंगे तो को आपकी त्वचा का ग्लो हमेशा बना रहेगा। जो लड़कियाँ या महिलायें बारिश में मेकअप करने से डरती हैं उन्हें इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए। अगर आप मानसून में मेकअप करते समय इन बातों का ख्याल रखेंगी तो आपका मेकअप कभी खराब नहीं होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!