Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल

देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ताकतवर बनायें : महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2023, रविवार, सतपुली (पौड़ी)। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुँचायें ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत सतपुली के हण्डुल ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सहयोग और शक्ति देने की बात कही।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बड़ा काम किया है। अब वह हमारे देश का अभिन्न अंग बन गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नवरात्रों में सारे देवताओं ने भगवती को विभिन्न प्रकार के आयुक्त और शास्त्र प्रधान किये और भगवती प्रचंड शक्तिशाली असुरों का वध करती रही इसी प्रकार हमने भी प्रधानमंत्री को ताकत देकर शक्तिशाली बनाना है ताकि वह भारत का अनवरत विकास करते रहें।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्यकाल में रोजगार, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। क्षेत्र को पर्यटन और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। क्षेत्र को टूरिज्म के मानचित्र पर लाने के लिए कई योजनाएं गतिमान हैं। केंद्र के सहयोग से मोदी जी के निर्देशन में राज्य चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने बीपीएल परिवारों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरित किए।

महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का आह्वान करते हुए कहा कि वह प्रदेश की धामी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि वह भी समस्याओं का समाधान करने में तत्परता दिखाएं और कार्यकर्ताओं के फोन जरूर उठाएं।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सरेन्द्र सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, हण्डुल की ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा देवी, वासुदेव भट्ट, राजी देवी, राजेन्द्र रावत, अशोक कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपेन्द्र सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!