Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

महेंद्र सिंह धौनी की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी,बस BCCI को देनी होगी अनुमति

दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का नाम नहीं है, क्योंकि उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताया है। ऐसे में धौनी की क्रिकेट में वापसी कब होगी। इस पर संशय के बादल छाए हुए हैं। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद एमएस धौनी ने एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन अब संकेत मिले हैं कि धौनी की वापसी हो सकती है।

साल 2019 में वर्ल्ड कप के बाद एक भी मैच नहीं खेलने वाले धौनी को लेकर कहा जा रहा था कि अब वे सीधे आइपीएल में नज़र आएंगे, लेकिन इस कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आ गया है। दरअसल, धौनी मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं, लेकिन वे नीली जर्सी में नज़र नहीं आएंगे। खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मांग की है कि वे अपने सात खिलाड़ियों को अपने यहां दो T20I मैच खेलने की अनुमति दें।

इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक, बीसीबी ने बीसीसीआइ से अनुमति मांगी है कि अपने सात बड़े क्रिकेटरों को बांग्लादेश में होने वाली दो मैचों की Asia XI vs World XI T20I सीरीज के लिए भेजें। इन सात क्रिकेटरों में एमएस धौनी का नाम भी शामिल है। ICC ने इन दो मैचों को अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की अनुमति दे दी है, जो ढाका में 18 और 21 मार्च 2020 को होने हैं। अब अगर बीसीसीआई अनुमति देती है तो धौनी के हाथ में फिर से बल्ला देखने को मिलेगा।

बीसीबी ने की इन 7 भारतीय क्रिकेटरों की मांग

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जिन सात भारतीय खिलाड़ियों की मांग बांग्लादेश में Asia XI vs World XI T20I मैच खिलाने की अनुमति मांगी है उनमें एमएस धौनी के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है। BCB के चीफ एग्जक्यूटिव निजामुद्दीन चौधरी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने BCCI और अन्य एशियाई टीमों से अपने खिलाड़ी भेजने की मांग की है।

Asia XI और World XI के बीच ढाका में होने वाले इन दो टी20 इंटरनेशनल मैचों का आयोजन बांग्लादेश के जनक कहे जाने वाले शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी पर करने का फैसला किया है, जो बांग्लादेश के पहले और दूसरे प्रधानमंत्री थे। 1975 में शेख मुजीबुर रहमान की हत्या हो गई थी। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हुसैन ने कहा है कि हम बेस्ट क्रिकेटरों को इसलिए बुला रहे हैं, क्योंकि हम इस इवेंट को खास बनाना चाहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!