Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

विधानसभा सत्र के पहले दिन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीच में ही छोड़ा अपना भाषण

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मार्च, 2022, गुरूवार, मुम्बई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा सत्र के पहले दिन अपना भाषण बीच में ही छोड़ दिया क्योंकि महा विकास अघाड़ी के विधायक सदन में नारे लगा रहे थे। गौरतलब है कि राज्यपाल कोश्‍यारी ने हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज पर कथित रूप से विवादास्पद बयान दिया था।

विदित रहे कि बजट सत्र की शुरुआत राज्‍यपाल के अभिभाषण के साथ की जाती है। लेकिन कोशयारी ने भाषण को कुछ मिनटों में रोक दिया, क्‍योंकि जैसे ही राज्‍यपाल कोश्‍यारी अभिभाषण के लिए सदन में आये सत्ता पक्ष के नेताओं ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद मात्र 22 सेकेंड के बाद ही राज्‍यपाल को अपना भाषण रोकना पड़ा।

छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राज्य भर में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनके खिलाफ राज्य के कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। उनके बयान को लेकर अलग-अलग पार्टियों के कई नेताओं ने अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है। राज्यपाल कोश्‍यारी ने बीते रविवार को एक कार्यक्रम में कहा था, ‘अगर गुरु समर्थ रामदास स्वामी न होते तो आज छत्रपति शिवाजी को कौन पूछता ?’ इस बयान पर बढ़ते विरोध को देखते हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जलगांव में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी सफाई दी।

“छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र के लिए, बल्कि देश के लिए भी प्रेरणा हैं। जितना मैं जानता था, शुरुआती समय में मैंने जो पढ़ा था, उसके आधार पर मैं जानता था कि समर्थ रामदास स्वामी उनके गुरु थे। अब लोगों ने मुझे इतिहास के कुछ अलग तथ्य बताए हैं। मैं उन तथ्यों का अध्ययन करूंगा।” : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!