Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरेंसंस्कृति-कला

कालसी में 5 से 7 जून तक चलने वाली खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव का महाराज किया शुभारम्भ

युवा खिलाडियों को आगे बढने को प्रोत्साहित कर रही सरकार : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जून 2022, रविवार, देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारना के साथ साथ सरकार युवा खिलाडियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को पजिटिलानी, कालसी स्थित मिनी स्टेडियम में पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी द्वारा 5 से 7 जून तक चलने वाली विशाल खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2022 के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्राम पंचायत समाल्टा स्थित मंदिर में चल्दा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। वहाँ पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने लोक कलाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका जोरदार स्वागत किया।

पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी द्वारा आयोजित विशाल खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि खेल के क्षेत्र में केन्द्र की मोदी सरकार का सबसे बड़ा कदम रहा ‘खेलो इंडिया’ की पहल। इस मुहिम के जरिए भारतीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक अवसर प्रदान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारना के साथ साथ प्रदेश सरकार भी युवा खिलाडियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उत्तराखंड की अनेक खेल प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसलिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने पजिटिलानी, चन्दौ किशऊ मोटर मार्ग का ईच्छाडी क्वानू तक और ग्राम ऊभरेऊ से मण्डौली तक मोटर मार्ग के विस्तारीकरण की घोषणा करने के साथ-साथ भूमि की उपलब्धता पर लोक निर्माण विभाग का विश्रामगृह बनाने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर कालसी ब्लाक प्रमुख मधुर सिंह चौहान, खुशीराम शर्मा, महेंद्र सिंह तोमर, प्रभु लाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, कृपाराम शर्मा, कल्याण सिंह चौहान, जवाहर दत्त शर्मा, अमर सिंह तोमर, सरदार शर्मा श्याम सिंह तोमर, कांति राम शर्मा, अतर सिंह तोमर एवं भीम दत्त शर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!