Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने अपने विधानसभा में दी करोड़ों की सौगात

  • आप का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए मलारा

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अक्टूबर, 2021, सोमवार, पौड़ी। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण एवं पीएमजीएसवाई की 15 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के दुधारखाल इंटर कॉलेज एवं ग्राम थलदा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित विकासखण्ड जयहरीखाल के अन्तर्गत सतपुली-दुधारखाल-धारकोट 4 किमी मोटर मार्ग, लागत 42.80 लाख, 6 किमी लम्बे सतपुली-खैरासैण-दुधारखाल-धारकोट मोटर मार्ग, लागत 110.25 लाख, गवाणा-कमरखेत-बन्दूण 2 किमी मोटर मार्ग, लागत 158.66 लाख का लोकार्पण और 56.33 लाख की लागत से बनने वाले 2 किमी लम्बे मोलखण्डी अंकरी एवं मोलखण्डी संकरी मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया।

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत काण्डई से ग्वीलानी 5.550 किमी लंबे मोटर मार्ग स्टेज-1,फेज-16 जिसकी लागत 316.54 लाख, कण्डोली पीड़ा से डोबा मोटर मार्ग फेज-20 का अपग्रेडेशन कार्य जिसकी लम्बाई 5.10 किमी और लागत 346.49 लाख का लोकार्पण और काण्डई से ग्वीलानी मोटर मार्ग स्टेज-2, फेज-17 के 5.550 किमी, लागत 330.4 लाख एंव 152.17 लाख की लागत से निर्मित होने वाले वडडा-चौड़ मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 2.750 है के स्टेज-2, फेज 19 का शिलान्यास भी किया।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कोटमल्ला में महिला मंगल दल को विधायक निधि से क्रय की गई सामग्री के साथ-साथ विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को बैठने हेतु क्रय किए गए फर्नीचर का भी वितरण किया। लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र मलारा ने “आप” का दामन छोड़ “भाजपा” की सदस्यता भी ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन, वेद प्रकाश वर्मा, नवल किशोर, राजेंद्र रावत, शक्ति केंद्र अध्यक्ष राजेंद्र, सुरेंद्र, महामंत्री अशोक बुडाकोटी, मनोहर खंतवाल, प्रधानाचार्य महिपाल सिंह कश्यप सहित सभी बूथ अध्यक्ष, पालक बीएलओ एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!