Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने योग नगरी रेलवे स्टेशन में किया अत्याधुनिक “माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ” का लोकार्पण

एल्कलाइन फिल्टर वाटर कैंसर के बैक्टीरिया को करता है समाप्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, ऋषिकेश। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, उनकी धर्मपत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत एवं कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से योग नगरी रेलवे स्टेशन में आने वाले यात्रियों के लिए मानव उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से संचालित होने वाले अत्याधुनिक “माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ” का लोकार्पण किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को योग नगरी रेलवे स्टेशन परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा लगभग 9 लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक एल्कलाइन “माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ” का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमृता रावत और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

योग नगरी रेलवे स्टेशन पर मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा संचालित होने वाले अत्याधुनिक “माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ” के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस अत्याधुनिक “माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ” का यहां लोकार्पण किया गया है, वह एल्कलाइन फिल्टर वाटर है। इसका पानी पीने से कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। निश्चित रूप यह प्याऊ एक ओर यहां आने वाले यात्रियों की प्यास बुझायेगा तो वहीं औषधीय गुणों से युक्त इस प्याऊ के पानी से कैंसर जैसे बैक्टीरिया से उनका बचाव भी करेगा।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि योग नगरी रेलवे स्टेशन को उत्तराखंड की संस्कृति के अनुरूप संवारने का काम किया जा रहा है। इस रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के अनुरूप यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं एवं जानकारियों के संबंध में पर्यटन विभाग के माध्यम से भी यहां कई कार्य प्रस्तावित हैं जिन्हें रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक प्याऊ लगाने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं उनकी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पानी पिलाना सबसे बड़े पुण्य का काम है। उन्होने कहा कि महाराज जी व उनकी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से देशभर में अनेक सेवा कार्य चल रहे हैं। कोरोना काल के दौरान भी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी के माध्यम से राशन का वितरण किया गया जिसमें उनका क्षेत्र भी शामिल था।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सतपाल महाराज जी उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे हैं। आज जिस रेलवे स्टेशन पर हम बैठे हैं जो कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का मुख्य स्टेशन है यह रेलवे लाइन महाराज जी का ही एक ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत, भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री जयंत शर्मा, सुमित पंवार, भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन, पूर्व विधायक ओम गोपाल, सुशांत पाल, नूतन गौड, संजय व्यास, बच्चन पोखरियाल, पंकज भट्ट, हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम के महामंत्री रमणीक भाई पटेल, रलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह सहित मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!