Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल

विकासखण्ड पोखड़ा को महाराज ने दी 13 करोड़ की योजनाओं की सौगात

आने वाली सदी उत्तराखंड की है : सतपाल महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 नवम्बर 2023, पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन विकासखण्ड पोखड़ा को पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और पंचायत की 13 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का तोहफा दिया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन जनता इण्टर कालेज, तिलखोली, पोखड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई और पंचायत विभाग की 1304.37 लाख की लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। जिस प्रकार से प्रदेश में विकास कार्यो के नित नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे उससे स्पष्ट है कि आने वाली सदी उत्तराखंड की है।

चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित पोखड़ा विकासखण्ड के अन्तर्गत चलकुड़िया-मसमोली-सकनोली-नौखोली मोटर मार्ग के 186.08 लाख की लागत की 3 से 5 किमी और 178.36 लाख की लागत से 6 से 8 किमी में डामरीकरण, 109.57 लाख की धनराशि की गिंवाली-भेंटी मोटर मार्ग के डामरीकरण, 77.91 लाख रुपए की पोखर से खुर्कपाल तक मोटर मार्ग, 22.41 लाख की लागत से पंचवटी से गडोली मोटर मार्ग के मरम्मत एवं पी०सी० द्वारा नवीनीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 5.89 लाख की धनराशि से डी०एल०पी० अवधि पूर्ण कर हस्तान्तरित हुये बिजोरापानी- कुण्जखाल से हरोलीखाल मोटर मार्ग पर One Time Maintenance, 14 लाख से बनने वाले पोखड़ा बस स्टेशन से ब्लॉक मुख्यालय पोखड़ा तक स्वीकृत इन्टरलॉकिंग टाइल्स, 20 लाख की लागत से बिजोरापानी-कुण्जखाल-कोलाखाल-जयकोट मोटर मार्ग के किमी0 4 (हेमी0 6-8), किमी0 7 (हेमी0 0-2, 4-6) में सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत केश बैरियर लगाने, 20 लाख की धनराशि से जणदादेवी-ओडगांव-बोन्दरखाल स्वीकृत मोटर मार्ग के किमी0 7.00 (चौनेज 6.000 से 6,400) में सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्यों सहित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड पोखड़ा में 197.99 लाख की कलस्टर गडरी एवं देवराड़ी में सामुहिक सिंचाई योजनाओं, नार्बाड वित्त पोषित योजना के अन्तर्गत 84.05 लाख की लागत से कलस्टर देवराड़ी में चैक डैम निर्माण कार्यों सहित कुल 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने इस दौरान पोखड़ा के अन्तर्गत 62.45 लाख की धनराशि से देवराजखाल जयखाल मोटर मार्ग के मध्य घरतोली बैंड तक हुए डामरीकरण, सुदृढ़ीकरण, 142.71 लाख रुपए से हुए लटिबों-दलिबो से नाई मोटर मार्ग के डामरीकरण, 68.07 लाख रुपए से संगलाकोटी भैड़गाँव-गुडिण्डा मोटर मार्ग के 5 से 9 किमी0 में हुए मरम्मत एवं पी०सी० द्वारा नवीनीकरण कार्य, जिला योजना के अन्तर्गत 6 लाख की धनराशि से हुए संगलाकोटी-भैड़गाँव-गुडिण्डा मोटर मार्ग के बडोलगाँव से पठोलगांव तक विस्तार के तहत स्कपर व दीवारों का निर्माण कार्य, बिजोरापानी-कुण्जखाल-कोलाखाल- जयकोट मोटर मार्ग के 13, 14, 15 एवं 16 किमी0 में 56.18 लाख की धनराशि से पी०सी० द्वारा नवीनीकरण आदि कुल 6 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

महाराज ने 50 लाख की लागत के ग्राम पंचायत दणखण्डा, गवाणी, सल्ड के पंचायत भवनों का लोकार्पण तथा ड्वीला तल्ला, पाली पंचायत भवनों का शिलान्यास करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत बोरगाँव, कमेड़ी, कुणज, गडोली, कुई तथा गंवाणी (कुल 06) ग्राम पंचायतों को 2.70 लाख की धनराशि के कम्प्यूटर भी वितरण किये।

इस अवसर पर वरिष्ठ युवा भाजपा नेता सुयश रावत, पोखड़ा ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभु शरण बुडाकोटी, महिपाल सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुभाष जोशी, राजपाल रावत, सुनील कुमार, दीपा देवी, अनीता देवी, एकता देवी, पुष्कर जोशी, बलवन्तसिह नेगी, धर्मेन्द्र सिंह रावत, भगत सिह रावत, नरेश सुंदरियाल, मदन सिह नेगी, मस्तराम, महिप बडोला, दलीप विष्ट, राकेश रावत, सुधीत धस्माना, शैलेन्द्र दर्शन, शुभम रावत, राकेश गौड सहित आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!