Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

महाराज ने पोखड़ा को दी चार करोड़ की योजनाओं की सौगात

मोदी, धामी के नेतृत्व में हो रहा चौबट्टाखाल का चौमुखी विकास- महाराज

पोखड़ा (पौड़ी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पोखड़ा विकासखंड को कार्यालय भवन और टाईप 3 भवन के नव निर्माण कार्य सहित लगभग चार करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ हरेला पर्व पर वृक्षारोपण भी किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार को पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य योजना मद से
338.82 लाख की धनराशि से नव निर्मित ब्लाक कार्यालय भवन का लोकार्पण करने के साथ-साथ जिला योजना मद से निर्मित होने वाले 60 लाख की लागत के टाईप 3 भवन के का शिलान्यास कर पोखड़ा विकासखंड को 398.82 लाख लगभग चार करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ पोखड़ा रेंज में लोक पर्व हरेला पर वृक्षारोपण भी किया।

इस मौक पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ चौबट्टाखाल का चौमुखी विकास हो रहा है। सतपुली झील निर्माण के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में अनेक पंचायत भवनों का निर्माण किया गया है। कई पेयजल पंपिंग योजनाओं पर काम हुआ है। पर्यटक आवास गृहों के अलावा कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रीती देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख विजय भारत भूषण नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख श्रीमती लता देवी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभु शरण बुडाकोटी, बीरोंखाल मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, सतपुली मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, बी०के०टी०सी० के सदस्य पुष्कर जोशी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय जोशी, अनिल विनयाल, ओम प्रकाश रावत, श्रीमती हेमलता, श्रीमती कुसुम रावत, महिपाल नेगी, राजपाल रावत, बलबन्त सिंह, सोहन सिंह, डा.मनमोहन घिल्डियाल, कामनी, विकास रावत, हरेन्द्र सिंह, सोबन सिंह सहित भवन की कार्यदायी संस्था आर० डब्यू० डी० के अधिशासीअभियन्ता बिष्णू चौहान, उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र समिति सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियां भी उपस्थित थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!