Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

महाराज ने रुड़की को दिया 88 लाख 73 हजार रूपये की लागत की योजनाओं का तोहफा

जन-सुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त 106 आवेदनों में से 73 का मौके पर ही किया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 21 मई 2023, हरिद्वार। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने रूड़की में 88 लाख 73 हजार रूपये की लागत की अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को ब्लॉक रूड़की में रामनगर स्थित रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 88.73 लाख रूपये की लागत की अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। जिला योजना वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत रूड़की के आकाशदीप फेज-3 में पेसिफिक होटल के पीछे देवेन्द्र कुमार के मकान से हरेन्द्र के मकान की ओर सी०सी० इन्टरलोकिग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य, रूड़की के आसफनगर के लक्ष्मीपुरम में पूजा बुटिक से श्री गुप्ता की ओर सी०सी० इन्टरलोकिग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य, गणेश विहार में गणेश विहार द्वार 23 गेट से मास्टर के मकान तक सी०सी० द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य, आर्य विहार में आर्य विहार द्वार से गौतम के मकान तक सी०सी० द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य, रूड़की के वार्ड नंबर-37 पुरानी तहसील के ईदगाह एन्कलेव में पी०जी० से बशीर एन्कलेव तक सी०सी० सड़क व दोनों ओर नाली निर्माण कार्य, रूड़की के वार्ड नंबर-29 में बर्फ खाने वाली सड़क का सी०सी० इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा किये गये निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नौ महिला लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, राजस्व विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष का चेक वितरण, उद्यान विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को फसल दवाई किट/स्प्रे मशीन, एनआरएलएम की ओर से तीन एसएचजी को सीआईएफ की धनराशि का वितरण तथा सहकारिता विभाग की ओर से 17 लाभार्थियों को पण्डित दीन दयाल उपाध्याय कल्याण योजना के अन्तर्गत ब्याज रहित ऋण का वितरण किया।

‘‘सरकार जनता के द्वार” ‘‘हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश‘‘ एवं ‘‘भयमुक्त समाज”

कैबिनेट मंत्री महाराज ने विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण तथा लाभार्थियों को चेक/सामग्री वितरित करने के पश्चात ‘‘सरकार जनता के द्वार” ‘‘हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश‘‘ एवं ‘‘भयमुक्त समाज” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आज जिन-जिन कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण किया गया, उन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि राज्य के विकास खण्डों में ठोस अपशिष्ट/प्लास्टिक वेस्ट के प्रबंधन हेतु कॉम्पैक्टर की स्थापना के लक्ष्य को शीघ्र ही प्राप्त कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार निरन्तर विकास की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम को रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी सम्बोधित किया।

ब्लॉक रूड़की में रामनगर स्थित रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित हुये आज के जन-सुनवाई कार्यक्रम में 106 लोगों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनमें से 73 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष अनुरोध पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश कैबिनेट मंत्री द्वारा दिये गये। जन-सुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त होने वाली शिकायतों में-तालाबों की सफाई, नालों की सफाई, नालों का निर्माण, पानी की निकासी, सड़क निर्माण, स्कूलों का उच्चीकरण, स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना, नहर पटरी की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, जमीन उपलब्ध कराने, आन्तरिक सड़कों का निर्माण, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में आवासीय भूमि उपलब्ध कराना, एनएचआई से सम्बन्धित नालों का निर्माण, प्रेस क्लब रूड़की के लिये भवन/स्थान उपलब्ध कराना, आर्थिक सहायता, पेयजल की समस्या, बारात घर बनवाने/स्थान उपलब्ध कराने, ग्राम सभा की बंजर भूमि से कब्जा हटवाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत आदि से सम्बन्धित प्रमुख प्रकरण प्राप्त हुये।

कार्यक्रम में जिन-जिन लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र समस्याओं के निदान के लिये प्रस्तुत किये उनमें-सुश्री अंजू देवी, विनीता रावत, मो० यूसूफ मलिक, जल सिंह सैनी, युधिष्ठिर त्यागी, श्वाति चौधरी, शेषराज सिंह, जगपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह, राजकुमार, पंकज कुमार, श्रवण कुमार, नरेन्द्र कुमार, नेहा त्यागी, मदन लाल, श्रीमती मायादेवी, पंकज सतीजा, लता कश्यप, अकरम जावेद, नसीर अहमद, सन्तोष अग्रवाल, प्रमोद कुमार, प्रवीण, अनूप सिंह, मंजू देवी, पूनम देवी, नौशाद, मोमिन अंसारी, जसबीर सिंह आदि प्रमुख रहे।

इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रूड़की भाजपा अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, ब्लाक प्रमुख रूड़की लुबना राव, ब्लाक प्रमुख खानपुर, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एसपी देहात, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जीएमडीआईसी पल्लवी गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, एआर कोआपरेटिव राजेश चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, राव काले खां, भारत कपूर, तहसीलदार रूड़की शालिनी मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, आम जन सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!