Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

महाराज ने दिये महाभारत ट्रेल को विकसित करने के निर्देश

योग महोत्सव का आयोजन 15 से 21 मार्च तक

महासू देवता के मास्टर प्लान, कण्वाश्रम एवं योग महोत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून। योग महोत्सव का आयोजन इस बार 15 मार्च से 21 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें प्रख्यात योगाचार्यों द्वारा प्रशिक्षण देने के साथ-साथ बरसाने की फूलों की होली का प्रस्तुतिकरण और उच्च स्तरीय कलाकारों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद में महासू मास्टर प्लान, कण्वाश्रम एवं योग महोत्सव 2024 की तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान अधिकारियों से महासू देवता के मास्टर प्लान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के साथ-साथ मंदिर परिसर को सांस्कृति एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और सड़कों की कनेक्टिविटी के उचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लाखामंडल में लाक्षागृह का एक मॉडल बनाने के अलावा केदारनाथ तक महाभारत ट्रेल को विकसित करने को भी कहा जिससे वहां बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकें।

महाराज ने कण्वाश्रम को पौराणिक ग्रंथों के अनुरूप विकसित करने के साथ-साथ कण्वाश्रम में हस्तिनापुर के राजा दुष्यन्त तथा शकुंतला के दृश्यों को प्रदर्शित करने और उसे बौद्धिक, सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए। महाराज ने बैठक के दौरान योग महोत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ जनपद रुद्रप्रयाग के चोपता में हट्स बनाने पर अदालत द्वारा लगाई गई रोक और नंदा देवी ट्रैकिंग तथा बुग्यालों में ट्रैकिंग पर लगी रोक को हटवाने के लिए भी कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पर्यटन मित्र बनाने के साथ-साथ प्रदेश में होम स्टे में जो 6 कमरों की संख्या निर्धारित की गई है उसे बढ़कर 12 किया जाये।

बैठक में पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, निदेशक प्रचार सुमित पंत, पर्यटन अनुसचिव हरीश, वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान, समीक्षा अधिकारी विपिन चौधरी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!